Published : May 09, 2025 07:17 pm IST, Updated : May 09, 2025 07:17 pm IST
1/7Image Source : Design Photo
'अनुपमा' 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में बहुत सारा ड्रामा एक साथ देखने को मिलने वाला है। वहीं भाविका शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' लीप आने के बाद कास्ट को लेकर हैरान करने वाला फेरबदल देखने को मिला। इसके बाद शो का ट्रैक काफी बदल जाएगा। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही, अरमान और अभिरा के बच्चे को जन्म देने के बाद दुनिया को अलविदा कह देगी।
2/7Image Source : X
स्टार प्लस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट की झलक दिखाते हुए एक प्रोमो जारी किया है। जैसा कि इस प्रोमो में दिखाया गया है, अभिरा (समृद्धि शुक्ला) अपने नवजात शिशु के साथ रहने के लिए तरसती है। हालांकि, अरमान (रोहित पुरोहित) अपने बच्चे के प्रति खुद की खुशी छुपा नहीं पाता है। यह सब देख अभिरा खुद को अलग-थलग महसूस करती है और अरमान को यह याद दिलाने के लिए मजबूर होती है कि वह एक मां है।
3/7Image Source : X
जब से राघव, अनुपमा (रूपाली गांगुली) के जीवन में आया है, तब से उसकी बेटी राही (अद्रिजा रॉय) के साथ उसका रिश्ता खराब होता जा रहा है। गलतफहमियां पैदा हो गई हैं, जिसके कारण राही अपनी मां से परेशान हो रही है। 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट में, राही अनुपमा से अपना गुस्सा जाहिर करती है। उसे बताती है कि उसे अपनी बेटी को छोड़कर सब कुछ जरूरी लगता है। इससे अनुपमा का दिल टूट जाता है और वह रोने लगती है।
4/7Image Source : X
सावी (भाविका शर्मा) जो अपने पति रजत की मौत से तबाह हो गई है। उसको अब और भी भावनात्मक उथल-पुथल का सामना करना पड़ेगा। 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले ट्विस्ट के अनुसार, सावी और रजत की बेटी, सई गायब हो जाएगी और सावी अपनी बेटी को खोजने के लिए संघर्ष करेगी।
5/7Image Source : X
इन सभी शोज में जब इन माताओं की ममता पर सवाल उठाया जाता है तो प्रशंसक देखेंगे कि कैसे अभिरा, अनुपमा और सावी इन परिस्थितियों से मजबूत होकर उभरती हैं और इन चुनौतियों का मजबूती से सामना करती हैं। इन ट्विस्ट का उद्देश्य एक मां की दृढ़ता को दिखाना है।
6/7Image Source : X
हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला मदर्स डे, माताओं के निस्वार्थ प्यार और त्याग के लिए उन्हें सम्मानित करने का एक खास दिन होता है।
7/7Image Source : Instagram
बता दें कि मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका में साल 1908 में हुई। इसकी शुरुआत ऐना जार्विस ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए की थी। एना जॉर्विस ने मई महीने के दूसरे रविवार को 'मदर्स डे' ट्रेडमार्क बनाया और मदर डे इंटरनेशनल एसोसिएशन का गठन किया।