Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा के गिले-शिकवे हुए दूर, रोहित बना हीरो
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा के गिले-शिकवे हुए दूर, रोहित बना हीरो
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में नए तरीके का इमोशनल और रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अब, तलाक होने से पहले अरमान-अभिरा एक बार फिर से रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं। इस बीच रोहित भी अपने दिल का हाल शेयर करते दिखाई देगा।
Published : Dec 26, 2024 02:03 pm IST, Updated : Dec 26, 2024 02:06 pm IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में नए तरीके का इमोशनल और रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अब, तलाक होने से पहले अरमान-अभिरा एक बार फिर से रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं। इस बीच रोहित भी अपने दिल का हाल शेयर करते दिखाई देगा।
2/7Image Source : Instagram
स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान और अभिरा एक पार्टी के दौरान करीब आते हैं और उन्हें इस बात का एहसास तब होता है जब वह उसकी ड्रेस ठीक करने में उसकी मदद करता है।
3/7Image Source : X
मेकर्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ड्रामे को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौजूदा कहानी अरमान के अभिरा संग अपने तनावपूर्ण रिश्ते को सुधारने के पर बेस्ड है। जहां वो अपनी सारी गलतियों की माफी मांगता है। इस बीच कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अरमान-अभिरा रोमांस करते दिखाई देते हैं।
4/7Image Source : x
जब अरमान-अभिरा की ड्रेस ठीक करने में उसकी मदद करता है तो उन्हें एक-दूसरे के पास देख रोहित खुश हो जाता है। वह अभिरा को अकेले में सब सच बताने का फैसला करता है और अरमान की गलती नहीं है ये भी बता देता है।
5/7Image Source : X
ट्रैक में दिखाया गया है कि कैसे रोहित अभिरा को अरमान को माफ करने की सलाह देता है। वहीं क्रिसमस पार्टी में अभिरा के ना आने पर अरमान हैरान रह जाता है। वहीं अभिरा की एंट्री के बाद दोनों के बीच पार्टी में रोमांटिंक केमिस्ट्री देख सभी को लगता है कि अब उनके बीच सब सही हो जाएगा।
6/7Image Source : Instagram
इस बीच, कहानी में एक और मोड़ आता है जब अभिरा गलतफहमी दूर होने के बाद फुटबॉल मैच में शामिल होती है। खेल के दौरान, उसे पैरों में चोट लग जाती है और वह दर्द से तड़पने लगती है। अरमान उसकी मदद के लिए दौड़ता है और दवाई लगता है।
7/7Image Source : Instagram
हालांकि, अभिर अपनी बहन की देखभाल करने के लिए आगे आता है, लेकिन अरमान उसे दवा लगते दिखाई देता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसके बाद अरमान और अभिरा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।