कोर्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान का उड़ेगा मजाक, तुलसी की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान
कोर्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान का उड़ेगा मजाक, तुलसी की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है। दोनों शो की टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके चलते कहानी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
Published : Jun 10, 2026 04:23 pm IST, Updated : Jun 10, 2026 04:25 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@starplus
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है। दोनों शो की टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके चलते कहानी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड में हर किरदार और उसकी जिंदगी में नया मोड़ देखने को मिलेगा।
2/7Image Source : Instagram/@starplus
स्टार प्लस के लोकप्रिय पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड भी बेहद खास होने वाले में है, जिसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। अरमान और अभिरा की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है। दोनों एक बार फिर से अलग होने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में आपको पोद्दार हाउस के अंदर कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। वहीं, कोर्ट में लोग अरमान मजाक उड़ाते नजर आएंगे।
3/7Image Source : Instagram/@Starplus
शो में इन दिनों अभिरा और अरमान की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। परिवार से अलग होने के बाद दोनों अपनी बेटियों के साथ नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुश्किलें उनके पीछे लग गई है। आने वाले एपिसोड में कहानी में एक नई महिला किरदार की एंट्री होने वाली है।
4/7Image Source : Instagram/@starplus
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस नई एंट्री से अभिरा और अरमान के रिश्ते में नई हलचल होने वाली है। दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाएगा। वहीं, मायरा के सवाल और बुआ सा की चालें परिवार की मुश्किलें और बढ़ाएंगी।
5/7Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी वैष्णवी को पार्थ की परवरिश के बारे में बताती हैं। वह उसे बताती हैं कि पार्थ एक आलीशान माहौल में पला-बढ़ा, जहां उसे हमेशा पता था कि उसके पिता का बिजनेस आखिरकार उसी का होगा। उसकी मां ने उसकी हर इच्छा पूरी की। हालांकि, उसे पहली बार अपनी जिंदगी में एक हैरान करने वाली चुनौती का सामना करना पड़ा।
6/7Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए एपिसोड में आप देखेंगे कि विरानी परिवार के लोगों के बीच खतरनाक जंग होने वाली है, जिससे तुलसी भी हैरान परेशान हो जाएगी। घर में बड़ा धमाका तब होगा, जब तुलसी विरानी के खिलाफ अब घर के लोग ही मोर्चा शुरू कर देंगे।
7/7Image Source : Instagram/@starplus
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि नंदिनी, नीयति को चुप करना में कोई कसर नहीं छोड़ती है। एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि तुलसी वैष्णवी को समझाएगी कि पार्थ तुम से गुस्सा नहीं है, बल्कि निराश है। वह कहती है कि रियांश को तुम्हारे साथ देख वह हैरान हो गया था और इसलिए उसे अच्छा नहीं लगा। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के इन ट्विस्ट और टर्न्स को देख दर्शक आने वाले एपिसोड के लिए काफी एक्ससिटेड हैं।