'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के दोस्त की होगी मौत, गीतांजलि बनेगी विलेन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के दोस्त की होगी मौत, गीतांजलि बनेगी विलेन
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम अरमान को गीतांजलि से शादी करते हुए देखेंगे, जबकि अंशुमान की शो में अभिरा से शादी टूटने के बाद मौत हो जाएगी। अब अभिरा क्या करेगी?
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। शो के हालिया एपिसोड्स काफी दिलचस्प और ड्रामा से भरपूर रहे हैं। हमने देखा है कि अभिरा को आखिरकार उसकी बेटी वापस मिल गई। एक तरफ जहां अरमान और गीतांजलि की शादी होने वाली है तो वहीं, दूसरी ओर देखने को मिलेगा कि अंशुमान की मौत हो गई है जो अभिरा का सबसे अच्छा दोस्त था।
गीतांजलि गुस्से में उदयपुर छोड़कर चली गई और अरमान-अभिरा, मायरा के साथ खुश नजर आ रहा है। लेकिन, अभिरा अंशुमान का दिल नहीं तोड़ना चाहती थी क्योंकि मुश्किल वक्त में अंशुमान ही उसका सबसे बड़ा सहारा रहा है। इसलिए वह उसे शादी करने का फैसला करती है। अरमान ने भी अभिरा को नहीं रोका क्योंकि वह जानता था कि उसने बहुत बड़ी गलती की है और अब उसे जीने देना चाहिए।
3/7Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
हालांकि, अभिरा और अरमान मायरा के साथ रहने के सपने देख रहे हैं। कोर्ट मैरिज वाले दिन अभिरा सिर्फ अरमान के बारे में सोच रही थी। ऐसे में अंशुमान को एहसास हुआ कि वह अब भी अरमान से प्यार करती है और उसने उससे अपना प्यार जाहिर करने को कहा। अभिरा ने कबूल किया कि वह अरमान से प्यार करती है, लेकिन गीतांजलि को और दुख नहीं पहुंचाना चाहती। हालांकि, अंशुमान उसे कहता है कि उसे अरमान के पास वापस चले जाना चाहिए। अरमान भी शादी रुकवाने के लिए कोर्ट की ओर दौड़ता दिखाई देता है। इसी बीच उन दोनों को साथ देख अरमान को गलतफहमी हो जाती है।
4/7Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
यह भी देखने को मिलता है कि गीतांजलि हताश हालत में मायरा से मिलने गोयनका हाउस पहुंचती है। इसी बीच, अरमान को दादू का फोन भी आता है कि गीतांजलि भाग गई है और वह उसे ढूंढ़ने के लिए दौड़ पड़ता है। राजन शाही के धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड्स में हम देखेंगे कि अरमान गीतांजलि को ढूंढ़ लेता है जो अकेली होने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।
वह उसे रुकने के लिए कहेगा और गीतांजलि उससे पूछेगी कि क्या वह अभिरा की बजाय उसे चुनेगा। अरमान उसे बताएगा कि वह उससे शादी करेगा। गीतांजलि उसे तुरंत शादी करने के लिए कहेगी।
दूसरी ओर, अंशुमान की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाएगी, जिससे अभिरा सदमे में चली जाएगी। वह अरमान को ढूंढ़ने जाएगी और उसे गीतांजलि को साथ में देखकर चौंक जाएगी। इस सीन की बीटीएस तस्वीर भी वायरल हो गई है।
कृष और तान्या, अभिरा पर अंशुमान को जहर देकर मारने का आरोप लगाएंगे। इन ड्रामे के बाद अभिरा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्या अभिरा और अरमान हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे?