Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही नहीं, इस शख्स की वजह से बर्बाद होगा अभिरा-अरमान का रिश्ता
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही नहीं, इस शख्स की वजह से बर्बाद होगा अभिरा-अरमान का रिश्ता
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में मनीष अपने वकील से बात करता है और उसे अभिरा और अरमान के तलाक के कागजात तैयार करने के लिए कहता है। दोनों एक झूठ के कारण अलग हो जाते हैं।
Published : Dec 16, 2024 11:00 am IST, Updated : Dec 16, 2024 11:00 am IST
1/8Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में मनीष अपने वकील से बात करता है और उसे अभिरा और अरमान के तलाक के कागजात तैयार करने के लिए कहता है। दोनों एक बार फिर से अलग होने वाले हैं। इन सबकी वजह कोई और नहीं रूही का पति है, जिसके एक झूठ ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
2/8Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक हमें देखने को मिला कि रोहित (रोमित राज) बताता है कि कैसे उसने ऑफिस में अरमान (रोहित पुरोहित) को बेहोश पाया और पूरा परिवार ये सुन बहुत चिंतित हो जाता है। सभी को लग रहा था कि वह अरमान को खो सकते हैं।
3/8Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि मनीष ने अभिर को खूब डांटा लगाई और अगली सुबह, रूही को बताए बिना दक्ष को घर लाने के लिए खरी खोटी सुनाता है। जैसे ही दोनों की बातचीत आगे बढ़ती है, अभिरा (समृद्धि शुक्ला) आती है और देखती है कि अभिर के जूते के फीते खुले हुए हैं। वह उन्हें बांधने के लिए कहती है।
4/8Image Source : X
इसके बाद अभिरा ऑफिस जाने के लिए तैयार हो जाती है और मनीष को बताती है कि उसे नए क्लाइंट्स के केस पर ध्यान देना है। वह सभी को यह भी याद दिलाती है कि उन्हें पिछले तीन दिनों में जो कुछ भी हुआ। उसे दोहराते रहना चाहिए ताकि वह अपने आपको दक्ष से दूर रख सके और हर दिन खुद को याद दिला सके कि दक्ष उसका बच्चा नहीं है।
5/8Image Source : X
बाद में, कावेरी अरमान को डांटती है और उसे अभिरा के बारे में चिंता ना करने के लिए कहती है। हालांकि, विद्या बीच में आ जाती है और कावेरी को उसे डांटने के बजाय उसे आराम करने देने की सलाह देती है। इसके बावजूद, अरमान, अभिरा से बात करने का फैसला करता है। वह उसे अकेले में बात करने की कोशिश करता है।
6/8Image Source : X
एक कैफे में अभिरा एक क्लाइंट का इंतजार कर रही होती है तभी अचानक वहां अरमान आ जाता है। वह उससे बात करने के लिए एक मौका मांगता है। पोद्दार हाउस में एक आदमी तलाक के कागजात लेकर आता है, जिससे देख सभी हैरान रह जाते हैं। परिवार को लगता है कि कागजात अभिरा ने भेजे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।
7/8Image Source : X
विद्या कैफे में अरमान और अभिरा को देखती है। वह अभिरा से सवाल करती है और पूछती है कि वह अरमान से तलाक क्यों चाहती है। बिना कोई जवाब दिए अभिरा वहां से चली जाती है। घर वापस आकर वह मनीष से बिना उससे सलाह लिए तलाक के कागजात भेजने के बारे में सवाल करती है, जिसके बाद सभी लोग हैरान हो जाते हैं।
8/8Image Source : X
अभिरा और अरमान का रिश्ता रूही या मनीष की वजह से नहीं बल्कि रोहित की वजह से टूट रहा है क्योंकि अभी तक उसने घरवालों को पूरा सच नहीं बताया है। इस वजह से अरमान और अभिरा का तलाक होने वाला है। वहीं जल्द ही दक्ष की DNA रिपोर्ट भी आने वाली है, जिससे नए सच का खुलासा होने वाला है।