टीआरपी में बार-बार फेल हो रहे ये TV शोज, घिसी-पिटी कहानी के साथ नई कास्ट भी हुई फुस
टीआरपी में बार-बार फेल हो रहे ये TV शोज, घिसी-पिटी कहानी के साथ नई कास्ट भी हुई फुस
टीवी की दुनिया के मशहूर निर्माताओं में से एक एकता कपूर, राजन शाही से लेकर प्रदीप कुमार तक सालों से स्क्रीन पर राज कर रहे हैं। टीवी सीरियल या शोज तभी तक चलते हैं जब तक उनकी टीआरपी रेटिंग अच्छी आ रही है।
Published : Apr 22, 2025 07:07 pm IST, Updated : Apr 22, 2025 07:07 pm IST
1/6Image Source : Design.Photo
टीवी की दुनिया के मशहूर निर्माता राजन शाही, एकता कपूर से लेकर प्रदीप कुमार तक सालों से स्क्रीन पर राज कर रहे हैं। सीरियल या शोज तभी तक चलते हैं जब तक उनकी टीआरपी रेटिंग अच्छी आ रही है। इसके लिए शो की कहानी दर्शकों को पसंद आनी चाहिए, लेकिन आज हम आपको उन सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी नई कास्ट और स्टोरी से दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल रहे हैं।
2/6Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'अनुपमा' और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे कई बेहतरीन सीरियल अपनी कास्ट से ज्यादा कहानी के लिए पसंद किए जाते थे। लेकिन बहुत से ऐसे हैं, जिनकी कहानी लीप के बाद दर्शकों को बेकार लगने लगी। अच्छी टीआरपी रेटिंग के चक्कर में किए गए बदलाव ने बेड़ागर्क कर दिया। अब मेकर्स आए दिन शोज में नई एंट्री करवा रहे हैं, लेकिन कुछ पुराने किरदारों की वापसी को लेकर चर्चा में है। इस वजह से मेकर्स को जबरन वहीं घिसी-पिटी कहानी दिखाना पड़ रहा है।
3/6Image Source : Instagram
इस लिस्ट में पहला नाम राजन शाही के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का है जो 16 साल से टीवी पर राज कर रहा है, लेकिन दो साल से इस शो की कहानी दर्शकों का दिल नहीं जीत पा रही है। चौथी पीढ़ी में कास्ट तो बदल दी गई, लेकिन कहानी वही पुरानी दिखा जा रही है जो लोगों को बोर कर रही है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान के किरदारों में नजर आ रहे हैं।
4/6Image Source : Instagram
लीप के बाद से ही 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी भी गिरती नजर आई। ऊपर से एक बार से मेकर्स तीसरे सीजन में भी लव ट्रायएंगल देखकर दर्शकों को बोर कर रहे हैं। शो में नील और तेजस्विनी की शादी हो गई है, लेकिन टीआरपी के लिए ऋतुराज की एंट्री करा दी। वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर का टीवी शो 5 महीने से टीआरपी में टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाया है।
5/6Image Source : Instagram
टीवी सीरियल 'भाग्यलक्ष्मी' जिसका प्रीमियर 3 अगस्त 2021 को जी टीवी पर हुआ। एकता कपूर और शोभा कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस सीरियल में ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचांती लीड रोल में हैं। इसकी कहानी में भी लीप के बाद से कोई नयापन देखने को नहीं मिल रहा है। घूम-फिरकर चीजें वहीं ऋषि, लक्ष्मी और मलिष्का के लव ट्रायएंगल पर आ जाती है।
6/6Image Source : Instagram
टीआरपी में बार-बार फेल हो रहे टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में इस वक्त चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। लेकिन, इसकी टीआरपी पिछले 3 सीजन के मुकाबले दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। इसमें प्रार्थना और रौनक की लव स्टोरी दिखाई जा रही है जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। वर्तमान में इसमें चौथी पीढ़ी के लीप में प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा हैं।