देश का नम्बर वन टीवी शो 'आप की अदालत' ने अपना 25 साल पूरा कर लिया है।
इंडिया टीवी ने वाशी के इनॉर्विट मॉल में 'आप की अदालत' का सेट(कट आउट) लगाया है।
जहां पर लोगों ने अदालत के कठघरे में बैठकर खुब तस्वीरें ली
देश का सबसे लोकप्रिय और पुराना टीवी शो 'आप की अदालत' है।
इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा 'आप की अदालत' को होस्ट करते है।
'आप की अदालत' में हर सप्ताह एक नई शख्सियत का इंटरव्यू होता है।
जहां पर आम जनता भी बतौर ऑडियंस मौजूद रहती है।
आपके पास भी 'आप की अदालत' में बतौर ऑडियंस शामिल होने का मौका है।
आपको बस ये करना है कि आप अपने शहर में लगे किसी नामी मॉल में 'आप की अदालत' के सेट पर जाएं, कठघरे में बैठे, फोटो लें, और हमे भेज दें।
'आप की अदालत' शो सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को इंडिया टीवी पर टेलिकास्ट होता है।