Gujrat election 2017 Picture Gallery: गुजरात में नौजवानों, बुजर्गों और क्रिकेटरों ने बढ़-चढ़कर डाले वोट
Gujrat election 2017 Picture Gallery: गुजरात में नौजवानों, बुजर्गों और क्रिकेटरों ने बढ़-चढ़कर डाले वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान आज वोट डालने वालों में क्रिकेटर, दूल्हा-दुल्हन और वयोवृद्ध लोग भी
शामिल थे। इनके अलावा, बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान भी शामिल थे जिन्होंने आज पहली बार किसी चुनाव में वोट डाला।
Published : Dec 09, 2017 05:29 pm IST, Updated : Dec 09, 2017 05:29 pm IST
1/6Image Source : PTI
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान आज वोट डालने वालों में क्रिकेटर, दूल्हा-दुल्हन और वयोवृद्ध लोग भी
शामिल थे। इनके अलावा, बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान भी शामिल थे जिन्होंने आज पहली बार किसी चुनाव में वोट डाला। दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र की कुल 89 सीटों पर हो रहे मतदान के लिए समाज के अलग-अलग तबकों के वोटर आज सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े नजर आए। सूरत में वोट डालने के बाद मुस्लिम महिलाएं।
2/6Image Source : PTI
राजकोट जिले के गोंडल स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डालने वाले एक दिहाड़ी मजदूर ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्होंने जिस पार्टी को वोट डाला,
वोट उसी को गया क्योंकि वे ईवीएम के साथ लगाई गई वीवीपीएटी मशीन पर उसका चुनाव चिह्न देख रहे थे। सूरत में वोटिंग के बाद बुजुर्ग लोग।
3/6Image Source : PTI
स्वामीनारायण संप्रदाय के कई पुजारियों ने गोंडल के एक मतदान केंद्र पर अपने वोट डाले।
4/6Image Source : PTI
शादी के परिधान में एक दूल्हा-दुल्हन भी भरूच में वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर आए। एक दूल्हा-दुल्हन सहित बारात में शामिल कई लोग
भावनगर में भी वोट डालते दिखे । दूल्हा-दुल्हन ने बताया कि वे विवाह स्थल के लिए रवाना होने से पहले अपना वोट डालना चाहते थे।
5/6Image Source : PTI
राजकोट में मतदान के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उनकी पत्नी अंजलि रुपाणी
6/6Image Source : PTI
राजकोट के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने वोट डाल दिया है और सभी वोटरों से अपील करता
हूं कि वे बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें।’’ चेतेश्वर अपने पिता अरविंद पुजारा के साथ वोट डालने आए थे ।