तस्वीरों के जरिए आप कोलकाता की दुर्गा पूजा का झलक देख सकते हैं।
आज नवरात्रि के त्योहार में महा नवमी का दिन है, जिसके चलते पंडालों भीड़ नजर आ रही है।
नवमी का दिन दुर्गा पूजा के आखिरी दिन के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि बंगाल में शुभो विजया (दशहरा) के दिन मां दुर्गा का विसर्जन कर दिया जाता है।
बारासात के पंडालों की तस्वीरों पर गौर करें तो कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइंस का पालन दुर्गा पंडालो में खास तौर पर किया जा रहा है।
कोलकाता की ही तरह पश्चिम बंगाल के उपनगरों बारासात, उत्तर 24 परगना में भी दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की धूम है। इस स्थानों पर भी संभवत: आज दुर्गा पूजा पंडालों में दिखने वाली रौनक का आखिरी दिन है।
नवमी पूजा कि दिन आज पंडाल में खास पूजा अर्चना की गई। ढाक के तालों पर लोगों का उमंग दे देखने लायक ही बनता है।