Published : Mar 11, 2024 03:23 pm IST, Updated : Mar 11, 2024 03:25 pm IST
1/7Image Source : X
ऑस्कर 2024 का ऐलान हो गया है। कई फिल्मों ने कमाल किया है और इसी के चलते उन्हें एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऑस्कर में जिन फिल्मों का दबदबा देखने को मिला उनकी पूरी लिस्ट आपको यहां देखने को मिलने वाली है।
2/7Image Source : X
बीते साल जिस फिल्म का दुनियाभर के सिनेमाघरों में दबदबा रहा वो है 'ओपेनहाइमर'। इस फिल्म को खूब सराहा गया। अब क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म का दबदबा ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में भी देखने को मिला है। फिल्म ने अपने नाम 7 अवॉर्ड किए हैं। इस फिल्म को आप जी5, अमेजन प्राइम और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।
3/7Image Source : X
'बार्बी' महिलाओं की बात करने वाली फिल्म है। इस फिल्म को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया। फिल्म की धूम रही और इसे देखने वालों ने इसकी जमकर तारीफ भी की। अब इस फिल्म के गाने 'वॉट वॉज आई मेड फॉर' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
4/7Image Source : X
'पुअर थिंग्स' बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की खूब तारीफें हुईं। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन की एक्टिंग की भी खूब तारीफें हुईं। अब इस कमाल की परफॉर्मेंस के लिए एमा को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं अलग-अलग कैटेगरी में फिल्म ने अपने नाम 4 अवॉर्ड्स किए हैं। इस फिल्म को आप एप्पल टीवी, अमेजन प्राइम और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
5/7Image Source : X
द जोन ऑफ इंट्रेस्ट
'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' को बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया है। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है। फिल्म कमाल की है, जिसे काफी पसंद किया गया है।
6/7Image Source : X
एनाटॉमी ऑफ अ फॉल
'एनाटॉमी ऑफ अ फॉल' का स्क्रीनप्ले कमाल का है, यानी कहानी दमदार है। इसके लिए ही जस्टिन ट्रेट और आर्थर हराराी को बेस्ट ओरिजिन स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को अगर आपने अब तक नहीं देखा तो अब भी आपके पास इसे देखने का मौका है। आप इसे अमेजन प्राइम और एप्प टीवी पर देख सकते हैं।
7/7Image Source : X
द होल्डओवर्स
'द होल्डओवर्स' के लिए ड वाइन जॉय रैंडोल्फ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ये फिल्म कमाल की है और लोगों ने इस सिनेमाघरों में खूब पसंद भी किया, लेकिन अगर आपने ये फिल्म मिस कर दी है तो अब भी आपके पास इसके देखने का मौका है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।