1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. रोजाना पुश-अप्स करने के 5 फायदे

रोजाना पुश-अप्स करने के 5 फायदे

Written By: Ritu Raj
Published : Jun 24, 2026 08:25 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 08:25 pm IST
पुश-अप्स एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, जो एक साथ कई मांसपेशियों पर काम करती है। इसे रोज करने से आपकी छाती की मांसपेशियां टोन और मजबूत होती हैं। इसके साथ ही इसे करने से कंधों को सुडौल बनाने में भी मदद मिलती है।
1/5 Image Source : Magnific
पुश-अप्स एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, जो एक साथ कई मांसपेशियों पर काम करती है। इसे रोज करने से आपकी छाती की मांसपेशियां टोन और मजबूत होती हैं। इसके साथ ही इसे करने से कंधों को सुडौल बनाने में भी मदद मिलती है।
जब आप पुश-अप्स की सही पोजीशन में होते हैं, तो आपके पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। इससे आपका कोर मजबूत होता है, जिससे शरीर का संतुलन सुधरता है।
2/5 Image Source : Magnific
जब आप पुश-अप्स की सही पोजीशन में होते हैं, तो आपके पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। इससे आपका कोर मजबूत होता है, जिससे शरीर का संतुलन सुधरता है।
आजकल कंप्यूटर या फोन के सामने लगातार बैठे रहने से लोगों के कंधे आगे की तरफ झुक जाते हैं। रोजाना पुश-अप्स करने से पीठ और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और आपका पोस्चर बेहतर होता है।
3/5 Image Source : Magnific
आजकल कंप्यूटर या फोन के सामने लगातार बैठे रहने से लोगों के कंधे आगे की तरफ झुक जाते हैं। रोजाना पुश-अप्स करने से पीठ और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और आपका पोस्चर बेहतर होता है।
पुश-अप्स एक वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है। यह आपकी कलाई, कोहनी और कंधों के जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को सहारा देती है। इसे नियमित करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, जिससे उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है।
4/5 Image Source : Magnific
पुश-अप्स एक वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है। यह आपकी कलाई, कोहनी और कंधों के जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को सहारा देती है। इसे नियमित करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, जिससे उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है।
जब आप एक साथ कई बड़ी मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके दिल को उन मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ज्यादा तेजी से पंप करना पड़ता है। इससे आपका हार्ट रेट बढ़ता है, जो दिल की सेहत के लिए एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement