शराब की लत बन सकती है एंग्जायटी और डिप्रेशन का कारण, जानें इससे बचाव के आसान उपाय
शराब की लत बन सकती है एंग्जायटी और डिप्रेशन का कारण, जानें इससे बचाव के आसान उपाय
शराब कुछ समय के लिए राहत दे सकती है, लेकिन लंबे समय में यह आपकी मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बेहतर है कि समय रहते इस आदत को कंट्रोल करें और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
Published : Apr 22, 2026 01:51 pm IST, Updated : Apr 22, 2026 01:55 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग तनाव कम करने के लिए शराब का सहारा लेने लगते हैं, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती है। शुरुआत में भले ही शराब कुछ समय के लिए सुकून दे, लेकिन लंबे समय में यह दिमाग के केमिकल बैलेंस को बिगाड़ देती है, जिससे मूड स्विंग, नींद की कमी और बेचैनी जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में समय रहते सतर्क होना बेहद जरूरी है।
2/5Image Source : UNSPLASH
शराब दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे फील गुड हार्मोन के संतुलन को प्रभावित करती है। इसके ज्यादा सेवन से नींद की क्वालिटी खराब होती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है। इस वजह से शरीर और दिमाग दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे उदासी और घबराहट बढ़ सकती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
शराब को अचानक छोड़ना मुश्किल हो सकता है, इसलिए धीरे-धीरे इसकी मात्रा कम करें। शराब को छोड़ने के लिए लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज़ को शामिल करें। रोजाना एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
शराब को छोड़ने के लिए ज़रूरी है कि आप अच्छी नींद लें। रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अच्छी नींद लेने से तनाव कम होगा जिससे आप धीरे धीरे शराब से दूरी बना सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
दोस्तों और परिवार के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करें, इससे मन हल्का होता है। अगर समस्या बढ़ रही है तो किसी काउंसलर या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।