1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. सुपरफूड है बादाम, जानिए रोज खाने से क्या फायदे मिलते हैं

सुपरफूड है बादाम, जानिए रोज खाने से क्या फायदे मिलते हैं

Written By: Bharti Singh
Published : May 12, 2025 12:33 pm IST,  Updated : May 12, 2025 12:33 pm IST
दिल, दिमाग, हड्डी, पेट और त्वचा के लिए बादाम बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना बादाम खाने से शरीर को विटामिन और प्रोटीन मिलता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण बादाम वजन घटाने में भी असरदार साबित होता है।
1/5 Image Source : Freepik
दिल, दिमाग, हड्डी, पेट और त्वचा के लिए बादाम बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना बादाम खाने से शरीर को विटामिन और प्रोटीन मिलता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण बादाम वजन घटाने में भी असरदार साबित होता है।
बादाम को दिल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। रोज 1 मुट्ठी बादाम खाने से दिल की बीमारियों के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो LDL को कम करते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
बादाम को दिल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। रोज 1 मुट्ठी बादाम खाने से दिल की बीमारियों के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो LDL को कम करते हैं।
बादाम को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। बादाम में विटामिन E पाया जाता है। ये पोषक तत्व ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है और ब्रेन स्वस्थ रहता है।
3/5 Image Source : Freepik
बादाम को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। बादाम में विटामिन E पाया जाता है। ये पोषक तत्व ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है और ब्रेन स्वस्थ रहता है।
बादाम को पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे पाचन में सुधार आता है। बादाम में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से गट हेल्थ में सुधार आता है। रोजाना बादाम खाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। बादाम प्रोबायोटिक्स का काम करता है जिससे आंत हेल्थ अच्छी रहती है।
4/5 Image Source : Freepik

बादाम में कैल्शियम भी भरपूर होता है जो हड्डियों की ताकत पहुंचाता है। बादाम खाने से दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं। रोजाना बादाम खाना बोन हेल्थ में सुधार लाता है और उम्र के साथ बढ़ रही समस्याएं कम होती हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement