1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. कब्ज दूर करने का आयुर्वेदिक इलाज, बिना दवा के एकदम साफ हो जाएगा पेट

कब्ज दूर करने का आयुर्वेदिक इलाज, बिना दवा के एकदम साफ हो जाएगा पेट

Written By: Bharti Singh
Published : Jun 06, 2025 09:28 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 09:28 am IST
खानपान में लापरवाही और ज्यादा खाने से कई बार कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज होने पर पेट पूरी तरह से साफ नहीं होता, जिससे काफी परेशानी होती है। सुबह पेट ठीक से साफ न हो तो दिनभर अच्छा महसूस नहीं होता है।
1/6 Image Source : Freepik
खानपान में लापरवाही और ज्यादा खाने से कई बार कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज होने पर पेट पूरी तरह से साफ नहीं होता, जिससे काफी परेशानी होती है। सुबह पेट ठीक से साफ न हो तो दिनभर अच्छा महसूस नहीं होता है।
आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो कब्ज के मरीज के लिए वरदान का काम करती है। स्वामी रामदेव की मानें तो जिन लोगों को कब्ज रहती है उन्हें रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन जरूर करना चाहिए।
2/6 Image Source : Freepik
आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो कब्ज के मरीज के लिए वरदान का काम करती है। स्वामी रामदेव की मानें तो जिन लोगों को कब्ज रहती है उन्हें रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसके अलावा खाने में फाइबर और रेशेदार चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल कर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। कब्ज होने पर आपको रोजाना पपीता का सेवन करना चाहिए। इससे आपको अगले दिन ही राहत मिल जाएगी।
3/6 Image Source : Freepik
इसके अलावा खाने में फाइबर और रेशेदार चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल कर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। कब्ज होने पर आपको रोजाना पपीता का सेवन करना चाहिए। इससे आपको अगले दिन ही राहत मिल जाएगी।
कब्ज की परेशानी रहने वाले लोगों को रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। सेब में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट साफ होता है। सेब खाने से शरीर को ताकत मिलती है और जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाते हैं।
4/6 Image Source : Freepik
कब्ज की परेशानी रहने वाले लोगों को रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। सेब में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट साफ होता है। सेब खाने से शरीर को ताकत मिलती है और जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाते हैं।
रोजाना 1 अनार खाने से भी कब्ज में राहत मिलती है। अनार के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं। जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है उन्हें जूस नहीं बल्कि अनार के दाने ही खाने चाहिए। इससे पेट साफ होता है।
5/6 Image Source : Freepik
रोजाना 1 अनार खाने से भी कब्ज में राहत मिलती है। अनार के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं। जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है उन्हें जूस नहीं बल्कि अनार के दाने ही खाने चाहिए। इससे पेट साफ होता है।
फाइबर से भरपूर नाशपाती भी कब्ज के मरीज के लिए अच्छा फल है। नाशपाती खाने से पेट साफ होता है। नाशपाती में विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। पेट के मरीज रोजाना 1 नाशपाती जरूर खाएं।
6/6 Image Source : Freepik

Advertisement