इन 7 लोगों को ज्यादा सता सकता है जोड़ों का दर्द, शरीर की कई कमियों का है संकेत
इन 7 लोगों को ज्यादा सता सकता है जोड़ों का दर्द, शरीर की कई कमियों का है संकेत
जोड़ों के दर्द का कारण: जोड़ों में दर्द की समस्या को आसानी से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि ये शरीर में कुछ बीमारियों और कमियों के संकेत हो सकते हैं।
Published : Feb 02, 2023 09:55 pm IST, Updated : Feb 02, 2023 09:55 pm IST
1/7Image Source : freepik
कैल्शिम की कमी वाले लोगों में (Calcium Deficiency may cause joint pain): जिन लोगों के शरीर में कैल्शिम की कमी होती है, उनकी हड्डियों का भार कम होने लगता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसलिए, जोड़ों का दर्द इसका भी संकेत हो सकता है।
2/7Image Source : freepik
विटामिन सी और डी की कमी से (Vitamin c and d deficiency causes joint pain): जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी कमी होती है उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। साथ ही विटामिन की कमी से आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं जो कि जोड़ों में दर्द का कारण बनती है।
3/7Image Source : freepik
ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण (Osteoarthritis):ऑस्टियोआर्थराइटिस में हड्डियां खोखली हो जाती हैं और कई बार इनमें सूजन की स्थिति बनती है। ऐसे में जोड़ों को कुशन कम होता है जिसे हाथ, कलाई, घुटने और कूल्हे के जोड़ों में दर्द हो सकता है।
4/7Image Source : freepik
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में (Weak immunity may cause joint pain): जब आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो आप आसानी से वायरल और बैक्टीरियों के शिकार हो सकते हैं। जिनके लक्षणों के रूप में आपके जोड़ों में दर्द हो सकता है।
5/7Image Source : freepik
गाउट की समस्या के कारण (Gout causes joint pain): गाउट एक प्रकार का गठिया है जिसमें जोड़ों में प्यूरिन के क्रिस्टल जमा हो जाते हैं, जिससे गंभीर दर्द और सूजन हो जाती है। यह आमतौर पर पैर की बड़ी उंगुली में होता है लेकिन, शरीर में कहीं पर भी हो सकता है।
6/7Image Source : freepik
रूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण (Rheumatoid arthritis may cause joint pain): रूमेटाइड अर्थराइटिस, एक ऑटोम्यून्यून स्थिति है जो जोड़ों में सूजन का कारण बनती है। होता ये है कि इम्यून सिस्टम हमारे जोड़ों के अस्तर पर हमला करती है, जिससे सूजन और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
7/7Image Source : freepik
हाई हिल्स पहनने वालों में (high heels may cause joint pain): हाई हील्स आपकी फिजिकल फिटनेस को भी खराब कर रही हैं। ये आपको सही पोस्टुरल अलाइनमेंट से बाहर कर देते हैं, जिससे आपके जोड़ों और रीढ़ की हड्डियों में दर्द हो सकता है। साथ ही इससे आपको बर्साइटिस (Bursitis) की बीमारी भी हो सकती है।