हरी धनिया की तरह दिखने वाली इस मसाले की पत्तियां कई गंभीर बीमारियों में है फायदेमंद, बस जान लें सेवन का सही तरीका
हरी धनिया की तरह दिखने वाली इस मसाले की पत्तियां कई गंभीर बीमारियों में है फायदेमंद, बस जान लें सेवन का सही तरीका
अजवाइन की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। चलिए बताते हैं अजवाइन के पत्ते किन बीमारियों में लाभकारी हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल कैसे करें?
Published : Nov 19, 2024 10:22 am IST, Updated : Nov 19, 2024 10:22 am IST
1/7Image Source : social
अजवाइन एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल रसोईघर में खूब होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी पत्तियों में कैल्शियम, सोडियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, फोलेट जैसे मिनिरल्स और फेनोल, फ्लेवोनोइड्स और फाइटोस्टेरॉल जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। चलिए बताते हैं अजवाइन के पत्ते किन बीमारियों में लाभकारी हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल कैसे करें?
2/7Image Source : social

3/7Image Source : social
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में अजवाइन की पत्तियां फायदेमंद है. इसमें मौजूद पैथालाइड्स नामक कार्बनिक यौगिक स्ट्रेस हार्मोन के प्रोडक्शन को कम करते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाते हैं। इससे रक्त को अधिक जगह मिलती है और इस तरह दबाव कम करने में मदद मिलती है। अजवाइन, पालक, अदरक और टमाटर को एक गिलास पानी में ब्लेंड कर कम नमक के साथ मिलाकर एक हेल्दी स्मूदी तैयार करें। और इसे छान लें और नींबू के साथ पिएं।
4/7Image Source : social
अजवाइन में मौजूद पैथालाइड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। इसके रोज़ाना सेवन से एलडीएल तेजी से कम होता है। 4 अजवाइन, 1 खीराm 1 नींबू का रस निकालकर जूस तैयार करें। इसमें आधा गिलास नारियल का पानी डालकर मिश्रण को मिलाएँ और तुरंत पिएँ।
5/7Image Source : social
अजवाइन में सूजनरोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के आस-पास सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह मूत्रवर्धक के रूप में कार्य करता है जो शरीर से यूरिक एसिड को निकालता है। यह सूजन वाले जोड़ों में टिशू को भी बढ़ाता है। आप इसका इस्तेमाल अजवाइन के एक गुच्छे को काट लें और इसे कच्चे सलाद के रूप में खाएँ।
6/7Image Source : social
अजवाइन के पत्तों में इथेनॉल अर्क होता है जो पाचन तंत्र की रक्षा करता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और एल्कलॉइड्स पेट और आंतों को भी पोषण देता है जो गैस्ट्रिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करते हैं। आप इसका इस्तेमाल सालाद और स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।
7/7Image Source : social
अजवाइन की पत्तियों में मौजूद विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाती है। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर मौसमी संक्रम जैसे- सर्दी खांसी से बचाने में मदद करता है। एक कटे हुए सेब के साथ, किशमिश और कटी हुई अजवाइन की पत्तियों को मिलाकर फलों का सलाद तैयार करें और इसे अपनी डाइट में शामिल करें।