सर्दियों में सिर्फ एक चम्मच अलसी का सेवन है कई दवाइयों के बराबर, जानें सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?
सर्दियों में सिर्फ एक चम्मच अलसी का सेवन है कई दवाइयों के बराबर, जानें सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?
अलसी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बीज की तासीर गर्म होती है इसलिए आपको सर्दियों के मौसम में इस बीज का सेवन ज़रूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं इसे खाने से क्या फायदे होते हैं?
Published : Nov 12, 2024 01:31 pm IST, Updated : Nov 12, 2024 01:31 pm IST
1/6Image Source : social
अलसी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बीज की तासीर गर्म होती है इसलिए आपको सर्दियों के मौसम में इस बीज का सेवन ज़रूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं इसे खाने से क्या फायदे होते हैं?
2/6Image Source : social
अलसी में हेल्दी फैट के साथ फाइबर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है और कार्ब्स कम होते हैं जो वजन घटाने के लिए जरूरी है। तो, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस बीज को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।
3/6Image Source : social
अलसी में घुलनशील फाइबर की मात्रा होने के कारण यह रक्त शर्करा को कम कर सकता है। इसलिए, अगर आपको टाइप 2 डायबिटीज है तो इसे अपने डाइट में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद है।
4/6Image Source : social
अलसी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए विशेष रूप से बेहद लाभकारी है। अगर आपका ब्लड प्रेशर जल्दी बढ़ जाता है तो मैग्नीशियम से भरपूर इस बीज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित कर, रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करते हैं।
5/6Image Source : social
अलसी में पाया जाने वाला अल्फा-लिनोलेनिक दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 नसों में प्लाक को जमने से रोकते हैं। यह उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं जो हृदय रोग में भूमिका निभाता है।
6/6Image Source : social
अलसी का इस्तेमाल आप अपनी डाइट में कई तरह से कर सकते हैं। आप इस को पानी में मिलाएँ या स्मूदी में छिड़कें। सलाद ड्रेसिंग की जगह ताज़े सलाद पर अलसी का तेल छिड़कें। अतिरिक्त फाइबर और स्वाद के लिए गर्म या ठंडे अनाज पर पिसी हुई अलसी छिड़कें। अलसी को अपने पसंदीदा दही में मिलाएँ।