इन फूड आइटम के सेवन से खराब होती है गट हेल्थ, तुरंत करें डाइट से बाहर
इन फूड आइटम के सेवन से खराब होती है गट हेल्थ, तुरंत करें डाइट से बाहर
अगर आप भी अपने गट हेल्थ का बेहतरी ख्याल रखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट बेहतर करें। ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ भी हैं जो आपके पेट के स्वास्थ्य को खराब कर सकते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में से इन कुछ फूड्स को तुरंत बाहर करें।
Published : Mar 23, 2025 10:36 pm IST, Updated : Mar 23, 2025 10:49 pm IST
1/5Image Source : social
हेल्दी शरीर के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद ज़रूरी है। गट हेल्थ, रोग प्रतिरोधक क्षमता, बेहतर मूड, मानसिक स्वास्थ्य, पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने और स्वस्थ नींद में मदद करता है। ऐसे अगर आप भी अपने गट हेल्थ का बेहतरी ख्याल रखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट बेहतर करें। ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ भी हैं जो आपके पेट के स्वास्थ्य को खराब कर सकते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में से इन कुछ फूड्स को तुरंत बाहर करें।
2/5Image Source : social
डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ गट हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक है। प्रोसेस्ड फूड में एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स और अनहेल्दी फैट की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। । अगर आपको वाकई पैकेज्ड फूड खाना है, तो कोशिश करें कि इसका सेवन कम से कम करें और तभी करें जब आपके पास कोई और विकल्प न हो।
3/5Image Source : social
मीठी चीज़ों का सेवन करने से सेहत खराब होती है। इससे पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। मीठी चीज़ों में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिन्हें पचाने में ज़्यादा समय लगता है। ज़्यादा मीठा खाने से आंतों की गट लाइनिंग पर असर होता है। यह आंत में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाती है। ज़्यादा मीठा खाने से सिर्फ पाचन तंत्र ही कमजोर नहीं होता बल्कि मोटापा, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर के चपेट में लोग आने लगते हैं।
4/5Image Source : social
तला हुआ खाना हमारी जीभ पर तो बहुत स्वादिष्ट लगता है, लेकिन यह हमारे पेट के लिए नुकसानदायक है। तले हुए खाने में ज़्यादा वसा होती है, जिसे पचाना मुश्किल होता है. इससे पेट दर्द, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. । ऐसे में आप डीप फ्राई के बजाय एयर फ्रायर से बनी चीज़ों का सेवन करें।
5/5Image Source : social
शराब आपके पेट को भी खराब करती है। भले ही आप कभी-कभार शराब पीते हों, लेकिन इससे आपको गट हेल्थ के साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शराब पीने से पेट की परत में जलन और सूजन हो सकती है, जिससे पेट में दर्द, मतली, और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शराब पीने से पेट के कैंसर, अग्न्याशय के कैंसर, और बृहदान्त्र के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।