कोर्टिसोल हार्मोन है तनाव की सबसे बड़ी वजह, जानें कैसे कंट्रोल होगा ये Stress Hormone?
कोर्टिसोल हार्मोन है तनाव की सबसे बड़ी वजह, जानें कैसे कंट्रोल होगा ये Stress Hormone?
कोर्टिसोल (Cortisol) को "Stress Hormone" कहा जाता है क्योंकि यह शरीर की तनाव प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब कोर्टिसोल लंबे समय तक अधिक मात्रा में बना रहता है, तो यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। तो, चलिए जानते हैं आप कोर्टिसोल लेवल कैसे कम करें?
Published : May 06, 2025 05:00 pm IST, Updated : May 06, 2025 05:05 pm IST
1/6Image Source : social
कोर्टिसोल (Cortisol) को "Stress Hormone" कहा जाता है क्योंकि यह शरीर की तनाव प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर एड्रेनल ग्लैंड से कोर्टिसोल रिलीज करता है ताकि ऊर्जा मिले और शरीर उस स्थिति से निपट सके। लेकिन जब कोर्टिसोल लंबे समय तक अधिक मात्रा में बना रहता है, तो यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। तो, चलिए जानते हैं आप कोर्टिसोल लेवल कैसे कम करें?
2/6Image Source : social
कोर्टिसोल बढ़ने से सिर्फ स्ट्रेस का लेवल ही नहीं बढ़ता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं शरीर में नज़र आने लगती हैं। कोर्टिसोल बढ़ने से, वजन तेजी से बढ़ता है। ब्लड प्रेशर हाई रहता है, हर समय चिंता और डिप्रेशन जैसा फील होता है, साथ इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है और नींद नहीं आने की परेशानी बढ़ जाती है
3/6Image Source : social
तनाव की वजह से जिस चीज़ पर सबसे ज़्यादा असर पड़ता है वह है नींद। ज़्यादा स्ट्रेस लेने से नींद नहीं आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज़रूरी है कि तनाव कम लें और रोज़ाना 7-8 घंटे की गहरी नींद पूरी करें। इससे कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रण में रहता है।
4/6Image Source : social
कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि आप सेडेंटरी लाइफ स्टाइल से खुद को बाहर निकालें। डेली वर्कआउट करें। योग, वॉकिंग, स्विमिंग जैसी मध्यम-स्तरीय एक्सरसाइज़ कोर्टिसोल को कम करने में मदद करती है। मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग शरीर को शांत करते हैं और कोर्टिसोल स्तर को संतुलित करते हैं।
5/6Image Source : social
हेल्दी शरीर के लिए ज़रूरी है कि डाइट अच्छी हो।आपकी डाइट जितनी अच्छी होगी शरीर उतना ही सेहतमन्द होगा। इसलिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, और विटामिन-B युक्त आहार शामिल कर आप कोर्टिसोल स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना और पॉजिटिव सोच रखना मानसिक तनाव को घटाता है।
6/6Image Source : social
अत्यधिक कैफीन और चीनी कोर्टिसोल को बढ़ा सकते हैं। चीनी का ज़्यादा सेवन करने या कैफीन ज़्यादा पीने से कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है और हार्मोन असंतुलन हो सकता है। जिस वजह से शरीर में तनाव बढ़ सकता है।इसलिए अपनी डाइट में से कैफीन और चीनी की मात्रा कम करें।