हाई ब्लड प्रेशर को हल्के में न लें, ये छिपी वजहें बढ़ा सकती हैं खतरा
हाई ब्लड प्रेशर को हल्के में न लें, ये छिपी वजहें बढ़ा सकती हैं खतरा
आजकल की बदलती जीवनशैली में हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे शरीर में मौजूद कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो दिखने में सामान्य लगते हैं लेकिन उसकी वजह से भी ब्लड प्रेशर बढ़ने सकता है। चलिए जानते हैं वो वजहें कौन सी हैं?
Published : Jul 21, 2026 04:30 pm IST, Updated : Jul 21, 2026 04:30 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
आजकल की बदलती जीवनशैली में हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे मुख्य वजह खराब खानपान, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी होती है। लेकिन यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि शरीर में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो दिखने में सामान्य लगते हैं लेकिन उसकी वजह से भी ब्लड प्रेशर बढ़ने सकता है। चलिए जानते हैं वो वजहें कौन सी हैं?
2/4Image Source : MAGNIFIC
खर्राटे लेना: डॉक्टर सालुंखे कहती हैं कि अगर रात को सोते समय आप तेज तेज और ज़ोर से खर्राटें लेते हैं तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है। हालांकि, अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
3/4Image Source : MAGNIFIC
किडनी से जुडी समस्या: आपकी किडनी का काम होता है बीपी को रेग्युलेट करना। ऐसे में जब आपकी किडनी खराब होती है यो वह शरीर में पानी और नमक को ठीक से बाहर नहीं कर पाती, जिससे खून की मात्रा बढ़ जाती है और बीपी हाई होने लगता है।
4/4Image Source : MAGNIFIC
थाइरॉयड डिसऑर्डर: थाइरॉयड डिसऑर्डर होने पर भी बीपी की समस्या बढ़ने लगती है। दरअसल, जब थायरॉयड हॉर्मोन ज्यादा बनता है तो इस वजह से दिल की धड़कन तेज होने लगती है जिससे बीपी बढ़ जाता है।