हर समय रहती है थकान और कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये फूड्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
हर समय रहती है थकान और कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये फूड्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
कई बार ऐसा होता है कि अच्छी नींद के बाद भी शरीर हर समय थका हुआ रहता है और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में डॉक्टर हंसा योगेंद्र (फेमस योग गुरु और द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर) यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बता रही हैं कि बेहतर एनर्जी के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
Published : Aug 24, 2026 07:15 am IST, Updated : Aug 24, 2026 07:15 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
कई बार ऐसा होता है कि अच्छी नींद के बाद भी शरीर हर समय थका हुआ रहता है और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में डॉक्टर हंसा योगेंद्र (फेमस योग गुरु और द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर) यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बता रही हैं कि बेहतर एनर्जी के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
2/5Image Source : UNSPLASH
तुलसी: अगर आप हर समय थकान महसूस कर रहे हैं और आपको बहुत ज़्यादा कमजोरी हो रही है तो तनाव कम करने और मानसिक स्पष्टता बनाए रखने में लिए आप तुलसी को अपनी डाइट में शामिल करें।
3/5Image Source : UNSPLASH
हल्दी: हल्दी करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के सेल्स को डैमेज होने से बचाती है, शरीर के सूजन को भी कम करने में मददगार है। इन वजहों से शररी हमेशा थका हुआ रहता है। ऐसे में रात में हल्दी वाला दूध पीने से नींद अच्छी आती है, जिससे सुबह उठने पर थकान महसूस नहीं होता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
सेब: सेब को प्रकृति का एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है। यह एक ऐसा फल है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें पानी भी भरपूर मात्रा में होता है इस वजह से यह शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
पालक: अगर आप अपने आप को एनर्जी से भरपूर रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पालक को शामिल करें। पोषक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्ज़ी पाचन और समग्र स्वास्थ्य को सहारा देती है।