Published : Jan 23, 2026 08:35 pm IST, Updated : Jan 23, 2026 08:35 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
किसी भी चीज की अति सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे रोजाना अच्छी खासी मात्रा में शुगर इनटेक कर लेते हैं। अगर आप भी यही करते हैं, तो आपकी ये लापरवाही सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित करने का काम कर सकती है।
2/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोज लगभग 20-30 ग्राम चीनी का सेवन किया जा सकता है। 20 से 30 ग्राम का मतलब है 4/5 स्पून से 8/9 स्पून। अगर आप इतनी चम्मच से ज्यादा मात्रा में शुगर इनटेक करते हैं, तो आपको समय रहते अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए।
3/5Image Source : FREEPIK
हर रोज जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करने के कारण मोटापे का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीनी की जरूरत से ज्यादा मात्रा डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के रिस्क को भी बढ़ा सकती है।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको लिमिट में रहकर ही चीनी का सेवन करना चाहिए वरना दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
जरूरत से ज्यादा चीनी की मात्रा लिवर की सेहत को भी डैमेज कर सकती है। ज्यादा डेली शुगर इनटेक फैटी लिवर का कारण बन सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।