Published : Oct 25, 2025 08:44 pm IST, Updated : Oct 25, 2025 08:44 pm IST
1/5Image Source : Jasvini Foods/YT/FREEPIK
चिया सीड्स के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर चिया सीड्स वॉटर को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाया जा सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
चिया सीड्स का पानी पीकर आप न केवल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल पर भी काबू पा सकते हैं। यानी औषधीय गुणों से भरपूर चिया सीड्स का पानी आपकी हार्ट हेल्थ को सुधारकर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स का पानी आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। फाइबर रिच चिया सीड्स वॉटर कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी चिया सीड्स का पानी पीने की सलाह दी जाती है। चिया सीड्स का पानी एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी चिया सीड्स वॉटर फायदेमंद साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो भी आप चिया सीड्स का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।