रोज 2-3 कप कॉफी पीने से लिवर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे
रोज 2-3 कप कॉफी पीने से लिवर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे
कॉफी पीने से सिर्फ एनर्जी नहीं मिलती बल्कि शरीर को काफी फायदे भी होते हैं। कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि 2-3 कप कॉफी पीने से फैटी लिवर का खतरा कम होता है। जानिए कॉफी पीने से लिवर को क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Jul 07, 2026 10:01 am IST, Updated : Jul 07, 2026 10:01 am IST
1/5Image Source : Magnific
कॉफी लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि कॉफी लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक में से एक है। कई रिसर्च में ये पता चला है कि नियमित रूप से कॉफी पीने वालों में लिवर सिरोसिस का खतरा 44 प्रतिशत तक कम हो सकता है। लिवर सिरोसिस लिवर रोग की लास्ट स्टेज है, जो अक्सर हेपेटाइटिस, फैटी लिवर रोग और शराब की वजह से लंबे समय में होती है।
2/5Image Source : Magnific
कॉफी लिवर एंजाइम के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती है। कॉफी लीवर के एंजाइम जैसे एएलटी और एएसटी के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, जिन्हें लीवर के हेल्दी होने के लिए जरूरी माना जाता है।
3/5Image Source : Magnific
कॉफी फैटी लिवर रोग से लड़ने में मदद करती है। नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज को रोकने के लिए कॉफी असरदार है। लगभग तीन में से एक युवा इससे प्रभावित है जो कॉफी पीकर फैटी लिवर के खतरे को कम कर सकता है।
4/5Image Source : Magnific
अगर आपको कॉफी पसंद है, तो दिन में सिर्फ 1 कप ही काफी नहीं है। आप दिन में 2-3 कप कॉफी आसानी से पी सकते हैं। 4 लाख से ज्यादा मरीजों पर किए गए एक बड़े मेटा-एनालिसिस में पाया गया कि रोजाना 2-3 कप कॉफी पीने से लिवर को सबसे ज्यादा फायदा होता है।
5/5Image Source : Magnific
कैफीन हर तरह से उतना फायदा करे ऐसा जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए। आप साउथ की फिल्टर कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें भरपूर फायदे लेने के लिए कॉफी बिना शुगर के ही पीनी चाहिए।