रात में सोने से पहले चबा लें दो इलायची, सेहत को मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे
रात में सोने से पहले चबा लें दो इलायची, सेहत को मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे
इलायची का इस्तेमाल चाय से लेकर बिरयानी में खूब की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपके स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद है। रोज रात को सोने से पहले सिर्फ 2 इलायची खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिलेंगे। चलिए आज हम आपको इलायची खाने के फायदे के बारे में बताते हैं।
Published : Mar 09, 2025 11:06 pm IST, Updated : Mar 09, 2025 11:22 pm IST
1/6Image Source : social
इलायची का इस्तेमाल चाय से लेकर बिरयानी में खूब की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपके स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद है। इलायची खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही लाभकारी है। रोज रात को सोने से पहले सिर्फ 2 इलायची खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिलेंगे। चलिए आज हम आपको इलायची खाने के फायदे के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : SOCIAL
इलायची पाचन लाभों के लिए जानी जाती है। अगर भोजन के बाद पेट फूला हुआ या बेचैनी महसूस है, तो इलायची चबाने से तुरंत राहत मिल सकती है। रात में सोने से पहले इलायची खाने से पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
3/6Image Source : SOCIAL
इलायची शरीर में एक डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करती है, जो मूत्रवर्धक गुणों के माध्यम से अशुद्धियों को बाहर निकालती है। इलायची का पानी किडनी को हेल्दी करता है और शरीर की प्राकृतिक डिटॉक्स प्रक्रियाओं को बेहतर बना सकता है।
4/6Image Source : SOCIAL
इलायची चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और यह खराब सांसों से भी लड़ता है। रात में इसे चबाने से न केवल मुंह की बदबू खत्म होती है बल्कि यह आपके दांतों और मसूड़ों को हानिकारक बैक्टीरिया से भी बचाती हैं।
5/6Image Source : SOCIAL
इलायची तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है।इसकी सुगंध का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचारों में मन को शांत करने के लिए भी किया जाता है। इलायची की चाय का एक गर्म कप पीने से तनाव के लिए जिम्मेदार हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
6/6Image Source : SOCIAL
इलायची केवल स्वास्थ्य के लिए ही बढ़िया नहीं है बल्कि यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट रक्त परिसंचरण में सुधार करते हैं, जिससे त्वचा में चमक आती है। इसके जीवाणुरोधी गुण मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं, जबकि इसके पोषक तत्व बालों को मजबूत करते हैं और रूसी को रोकते हैं।