लहसुन को घी में भूनकर खाएं, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
लहसुन को घी में भूनकर खाएं, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
लहसुन और घी के मिश्रण को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। खाली पेट या भोजन के साथ लहसुन को घी में भूनकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।
Published : May 09, 2026 12:51 pm IST, Updated : May 09, 2026 12:51 pm IST
1/5Image Source : magnific
लहसुन में 'एलिसिन' नामक तत्व होता है, जो घी के साथ भूनने पर और भी प्रभावी हो जाता है। यह शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बच सकते हैं।
2/5Image Source : magnific
अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या है, तो भुना हुआ लहसुन रामबाण है। घी पेट की नली को चिकना करता है, जबकि लहसुन पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।
3/5Image Source : magnific
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे घी के साथ लेने से जोड़ों के दर्द और गठिया में आराम मिलता है। यह शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
4/5Image Source : magnific
घी और लहसुन का मिश्रण शारीरिक कमजोरी को दूर करने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। यह हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाता है।
5/5Image Source : magnific
घी में भुना हुआ लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह रब्लक वेसल्स में जमा गंदगी को साफ करने और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।