मां बनने में हो रही है देरी तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए इन सुपरफूड्स का करें सेवन
मां बनने में हो रही है देरी तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए इन सुपरफूड्स का करें सेवन
शादीशुदा कपल के लिए पेरेंट्स बनने की ख़ुशी अतुलनीय होती है। लेकिन प्रेगनेंसी का सफर सबके लिए आसान नहीं होता है। कई बार 6 महीने के प्रयास में ही कपल्स को पेरेंट्स बनने का सुख मिल जाता है तो कई बार सालों के प्रयत्न के बाद भी संतानसुख नहीं मिल पाता है। चलिए जानते हैं क्या है इनफर्टिलिटी और उसे बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
Published : Feb 28, 2025 01:42 pm IST, Updated : Feb 28, 2025 01:47 pm IST
1/7Image Source : social
शादीशुदा कपल के लिए पेरेंट्स बनने की ख़ुशी अतुलनीय होती है। यह बात अलग है कि कुछ कपल्स शादी के तुरंत बाद बच्चे करना चाहते हैं तो वहीँ कुछ कपल्स शादी के कुछ सालों बाद। प्रेगनेंसी का यह सफर भी सबके लिए अलग अलग अनुभव लिए हो सकता है। कई बार 6 महीने के प्रयास में ही कपल्स को पेरेंट्स बनने का सुख मिल जाता है तो कई बार सालों के प्रयत्न के बाद भी संतानसुख नहीं मिल पाता है। आखिर इनफर्टिलिटी क्या है और यह किन कारणों से होता है?
2/7Image Source : social
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि अगर उम्र 35 वर्ष से कम है और कन्सीव नहीं कर पा रहे हैं तो इसे इनफर्टिलिटी कहा जाएगा। इनफर्टिलिटी कई कारणों से हो सकती है जैसे ट्यूबल ब्लॉकेज, फाइब्रॉइड, ओवुलेशन में होने वाली समस्या, गर्भाशय का अनियमित आकार जिसके कारण निषेचित अंडे को विकास के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है, पीरियड्स का अनियमित होना, एंडोमेट्रिओसिस, तनाव, पुरुषों में स्पर्म काउंट से जुडी समस्या, अत्यधिक उम्र, हॉर्मोन्स का असंतुलन।
3/7Image Source : social
आयुर्वेदा के अनुसार कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिसके सेवन से फर्टिलिटी इम्प्रूव होगी और गर्भधारण में आसानी होगी। इन खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्व एक महिला के प्रजनन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर गर्भधारण की इच्छा रखने वाले कपल अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करें तो हॉर्मोन्स नियंत्रित हो जाते हैं। अगर डाइट के साथ जीवनशैली में भी परिवर्तन ले आएं तो पेरेंटहुड का सफर और भी आसान हो सकता है।
4/7Image Source : social
नट्स और सीड्स को हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से फर्टिलिटी बूस्ट होती है। आप अखरोट, बादाम, चिया सीड्स, अलसी के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं। इन नट्स और सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड, जिंक और विटामिन्स मौजूद होते हैं जो आपकी फर्टिलिटी के लिए अच्छे माने जाते हैं।
5/7Image Source : social
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के लिए आप बेरीज के रूप में ब्लूबेरी, रसभरी, स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी इम्युनिटी अच्छी होती है और और मुक्त कणों से होने वाली हानि से भी यह सुरक्षा प्रदान करता है। जिन महिलाओं की एग क्वालिटी अच्छी नहीं है उन्हें बेरीज का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे आपकी प्रजनन क्षमता और इम्युनिटी दोनों में सुधार होता है।
6/7Image Source : social
हरी पत्तेदार सब्जियां आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी होती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन, फोलेट, आदि आपकी फर्टिलिटी बढ़ाते हैं और डीएनए संश्लेषण को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों के नियमित सेवन से पुरुष और महिला दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है और इनफर्टिलिटी की समस्या से राहत मिलती है।
7/7Image Source : social
विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि मैकेरल, सैल्मन, और सार्डिन जैसे फैटी फिश खाने से आपके शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी पूरी हो जाती है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर आप फर्टिलिटी में सुधार करना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार इसका सेवन करें। इससे विटामिन डी की कमी भी पूरी होती है।