हींग न केवल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाती है, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं हींग खाने के फायदे।
Published : Feb 19, 2026 10:07 am IST, Updated : Feb 19, 2026 10:07 am IST
1/5Image Source : Freepik
हींग का सबसे बड़ा फायदा पेट से जुड़ी समस्याओं में होता है। यह पाचक एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाती है, जिससे पेट फूलने और गैस की समस्या में तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा भारी खाना पचाने में मदद मिलती है। बच्चों के पेट दर्द में हींग का पेस्ट नाभि के पास लगाने से आराम मिलता है।
2/5Image Source : Freepik
हींग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो फेफड़ों के लिए फायदेमंद हैं। यह अस्थमा, पुरानी खांसी और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है।
3/5Image Source : Freepik
हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सिर के ब्लड वेसल्स की सूजन को कम करते हैं। हल्के गुनगुने पानी में हींग मिलाकर पीने से माइग्रेन और तनाव वाले सिरदर्द में आराम मिल सकता है।
4/5Image Source : Freepik
मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में हींग का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है क्योंकि यह प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्राव को बढ़ावा देती है और ब्लड फ्लो को सुचारू बनाती है।
5/5Image Source : Freepik
हींग में 'कौमारिन' नाम का तत्व होता है जो खून को पतला करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और शरीर में ब्लड फ्लो को सुधारने में सहायक होता है।