हार्ट अटैक या गैस का दर्द, लक्षणों से पहचानें दोनों में क्या है अंतर
हार्ट अटैक या गैस का दर्द, लक्षणों से पहचानें दोनों में क्या है अंतर
Difference Between Heart Attack And Gas Pain: हार्ट अटैक के दर्द को लोग कई बार गैस का पेन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आपके लिए घातक साबित हो सकता है। डॉक्टर से जानते हैं हार्ट अटैक और गैस के दर्द में क्या अंतर होता है। आम लोग इसे कैसे समझ सकते हैं।
Published : Sep 22, 2025 01:26 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 01:26 pm IST
1/5Image Source : Freepik
हार्ट अटैक और गैस का दर्द दोनों कई बार एक जैसे लक्षण देते हैं। आम लोगों के लिए दोनों में फर्क कर पाना मुश्किल है। सीन में दर्द और बेचैनी हार्ट अटैक और गैस दोनों के कारण हो सकती है। अगर ऐसा हो तो हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपकी लापरवाही से जान खतरे में आ जाती है। डॉक्टर ने हार्ट अटैक और गैस के दर्द में कुछ अंतर बता हैं जिन्हें आपको जरूर जान लेना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
डॉ. काला जितेंद्र जैन (कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद) ने बताया, गैस का दर्द सामान्य रूप से छाती के निचले हिस्से या पेट में होता है। ये दर्द शरीर के दूसरे हिस्सों तक नहीं फैलता है। जबकि गैस के दर्द में कई बार मतली जैसा महसूस हो सकता है और किसी खास पॉजिशन में राहत मिल सकती है।
3/5Image Source : Freepik
हार्ट अटैक का पेन आमतौर पर छाती के बीच में होता है। कभी-कभी बाएं हाथ, जबड़े या पीठ के ऊपरी हिस्से तक ये दर्द फैल सकता है। इसके साथ हार्ट अटैक के अन्य लक्षण जैसे अचानक सांस फूलना, पसीना आना, चक्कर आना, उल्टी भी महसूस होने लगती है। चलने या एक्सरसाइज करने पर ये लक्षण बढ़ जाते हैं, आराम करने पर राहत मिलती है।
4/5Image Source : Freepik
डॉक्टर ने बताया गैस के साथ सामान्य रूप से पेट के ऊपरी हिस्से में भी लक्षण दिखाई देते हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में जलन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है हालांकि इसोफेजाइटिस कई बार कंफ्यूज करने वाला होता है। हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी दूसरी समस्या होने पर चेस्ट में हैवीनेस फील होती है।
5/5Image Source : Freepik
अगर गैस लग रही है और 15-20 मिनट से ज्यादा रहती है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ऐसी स्थिति में हार्ट को सस्पेक्ट मानकर चलें, क्योंकि देरी होने पर इससे जान भी जा सकती है। आधा घंटे से ज्यादा लक्षण रहें और गैस के इलाज के बाद भी राहत न मिले तो तुरंत हॉस्पिटल जाएं। डॉक्टर खुद बता देंगे कि आपको गैस है या हार्ट अटैक।