प्रदूषण में खांस-खांस कर हो गया है बुरा हाल, इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें इलाज
प्रदूषण में खांस-खांस कर हो गया है बुरा हाल, इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें इलाज
Natural Remedy For Cough: प्रदूषण के कारण नाक और गले की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर दूसरा इंसान आपको खांसता और झींकता दिख जाएगा। खांसी से बचना है तो इसके लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय कर लें। इससे आपको खांसी जुकाम में राहत मिलेगी और गले का इंफेक्शन भी दूर होगा।
Published : Nov 21, 2024 05:02 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 05:02 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बढ़ते प्रदूषण और ठंड के कारण खांस-खांस कर बुरा हाल होने लगा है। बिना सर्दी के भी लोगों को सूखी खांसी आ रही है। गले में इंफेक्शन हो रहा है जिससे समस्या बढ़ रही है। घर हो या दफ्तर आपको ज्यादातर लोग खांसते झींकते दिख जाएंगे। खांसी और प्रदूषण से बचना है तो ये बेहतरीन घरेलू उपाय जरूर कर लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
2/5Image Source : Freepik
खांसी से बचना है या फिर खांसी हो जाए तो इसके लिए शहद और अदरक का इस्तेमाल करें। ये एकदम देसी दवा है जो खांसी को कम करती है। शहद और अदरक खाने मिलाकर खाने से गले की सूजन और इंफेक्शन दूर होता है। इससे खांसी में राहत मिलेगा।
3/5Image Source : Freepik
प्रदूषण के असर से बचना है तो आपको रोजाना भाप जरूर लेनी चाहिए। भाप लेने से गले का इंफक्शन दूर होता है। गले की सूजन कम होती है। खांसी में भी राहत मिलती है। भाप लेने से सर्दी जुकाम की समस्या भी दूर हो जाती है। इससे नाक और गले में राहत मिलेगी।
4/5Image Source : Freepik
दिनभर में गर्म पानी पीएं इससे खांसी में भी आराम मिलेगा और सर्दी जुकाम की समस्या भी दूर रहेगी। गर्म पानी पीने से गले का इंफेक्शन भी कम होता है। सर्दियों में गर्म पानी पीना आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है। इससे प्रदूषण से लड़ने में भी आराम होगा।
5/5Image Source : Freepik
सर्दी, जुकाम और खांसी में राहत पाने के लिए आप सुबह शाम दिन में दो बार नमक के गर्म पानी से गरारे करें। इससे गले की खराश दूर होगी। गले में होने वाला इंफेक्शन कम होगा। खांसी में भी बहुत आराम मिलेगा। खांसी के लिए गरारे सबसे अच्छा और नेचुरल उपाय है।