Published : Dec 17, 2025 01:17 pm IST, Updated : Dec 17, 2025 01:17 pm IST
1/6Image Source : Freepik
हवा में छोटे-छोटे कण सांस से लंग्स में, लंग्स से ब्लड में और ब्लड से पूरे शरीर में और फिर सभी अंगों में पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। जिसकी वजह से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। प्रदूषण के कारण लंग्स,आंख, ब्रेन पर बुरा असर पड़ता है।
2/6Image Source : Freepik
जिन लोगों को एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम कालीमिर्च, 50 ग्राम शक्कर मिलाकर रख लेनी चाहिए। अब इस पाउडर को 1 गिलास दूध में 1 चम्मच डालकर उबाल लें। इस दूध को दिन में कम से कम 1 बार जरूर पी लें।
3/6Image Source : Freepik
ठंड, प्रदूषण और कोहरे के ट्रिपल अटैक को दूर करने के लिए रोजाना दूध में कच्ची हल्दी पकाएं पीएं। इस दूध में आप थोड़ा शिलाजीत मिला लें। इस दूध को पीने से लंग्स हेल्दी रहेंगे और आप सर्दियों में सेहतमंद रहेंगे। इसके अलावा बेसन की रोटी, मुलेठी और भुना चना जरूर खाएं।
4/6Image Source : Freepik
प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा फेफड़ों पर होता है। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप श्वासारि क्वाथ पीएं। इसके अलावा मुलेठी उबालकर पी सकते हैं। रोजाना मसाला टी पीने से भी फायदा मिलेगा।
5/6Image Source : Freepik
जिन लोगों को गले में एलर्जी की समस्या रहती है वो नमक के पानी से गरारा करें। इसके अलावा बादाम तेल से नस्यम करें। मुलेठी खाने से गले को आराम मिलता है और एलर्जी की समस्या दूर होती है।
6/6Image Source : Freepik
अलावा सोते वक्त तलवों पर गर्म सरसों का तेल लगाएं इससे आराम मिलेगा। साथ ही नाभि में सरसों का तेल डाल दें। नाक में सरसों का तेल डालने से भी राहत मिलेगी।