एक चुटकी हल्दी और अदरक वाला पानी पीने से दूर भागती हैं ये बीमारी, जानिए कैसे करें तैयार
एक चुटकी हल्दी और अदरक वाला पानी पीने से दूर भागती हैं ये बीमारी, जानिए कैसे करें तैयार
एक चुटकी हल्दी और अदरक वाला पानी पीने से कई खतरनाक बीमारियां दूर भागती हैं। सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने और जुकाम खांसी को दूर करने के लिए इस पानी को जरूर पीएं। जानिए कैसे बनाते हैं हल्दी अदरक का पानी?
Published : Oct 24, 2024 01:41 pm IST, Updated : Oct 24, 2024 01:41 pm IST
1/6Image Source : Freepik
इन दिनों हर कोई सर्दी, खांसी और गले की खराश से परेशान है। इसके लिए रोजाना 1 कप हल्दी और अदरक वाले पानी का इस्तेमाल करें। सर्दियों में खासतौर से हल्दी और अदरक वाला पानी पीने से कई बीमारियां दूर भागती हैं। इससे इंफेक्शन, कफ, और छाती में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
2/6Image Source : Freepik
हल्दी और अदरक वाला पानी तैयार करने के लिए आपको करीब 1.5 कप पानी लेना है। पानी को किसी पैन में उबालने के लिए रख दें। अब इस पैन में 1 टुकड़ा अदरक और 1 छोटा टुकड़ा कच्ची हल्दी कद्दूकस कर दें। कच्ची हल्दी न हो तो 1 पिंच पिसी हुई हल्दी मिला दें। जब पानी 1 कर रह जाए तो छान लें और इसे चाय की तरह पी लें। आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच शहद मिला सकते हैं।
3/6Image Source : Freepik
ठंड में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हल्दी और अदरक का पानी फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को दूर करते हैं। हल्दी का पानी पीने से शरीर में हुई पुरानी सूजन को भी कम किया जा सकता है। गठिया के रोगियों को ये पानी जरूर पीना चाहिए।
4/6Image Source : Freepik
रोजाना 1 कप हल्दी और अदरक का पानी पीने से पाचन संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हल्दी पानी पीने से डाइजेस्टिव ट्रैक्ट स्मूद बनता है और पाचन में सुधार आता है। हल्दी और अदरल वाला पानी बाउल मूवमेंट को भी बेहतर बनाता है और गट हेल्थ में सुधार लाता है।
5/6Image Source : Freepik
हल्दी और अदरक का पानी पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार आता है। इससे दिल की सेहत बेहतर होती है। हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण दिल को मजबूत बनाते हैं। इससे नसों में आई सूजन और ब्लॉकेज को कम किया जा सकता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
6/6Image Source : Freepik
इस पीले पानी को पीने से कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर आप अक्सर बीमार रहते हैं तो दिन में एक बार हल्दी अदरक वाला पानी पीना शुरू कर दें। इससे वायरल इन्फेक्शन आपको प्रभावित नहीं करेंगे। सर्दी-जुकाम कम होगा और कई दूसरी बीमारियां भी दूर रहेंगी।