एड़ी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाकर देखें ये घरेलू उपचार
एड़ी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाकर देखें ये घरेलू उपचार
एड़ी का दर्द आज के समय में एक बहुत ही आम समस्या बन चुका है। गलत फुटवियर, लंबे समय तक खड़े रहना या 'प्लांटर फैसीआइटिस' इसका मुख्य कारण हो सकते हैं। अगर आप भी सुबह उठते ही एड़ी में होने वाले तेज दर्द से परेशान हैं, तो डॉक्टर के पास भागने से पहले कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर देख सकते हैं।
Published : Jul 02, 2026 12:28 pm IST, Updated : Jul 02, 2026 12:28 pm IST
1/5Image Source : Magnific
एड़ी के दर्द और सूजन को कम करने के लिए बर्फ सबसे बढ़िया और तुरंत असर दिखाने वाला उपाय है। इसके लिए एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर उसे प्रभावित एड़ी पर 10 से 15 मिनट तक रखें। आप पानी की एक बोतल को फ्रीजर में जमा सकते हैं और फिर उस बोतल को फर्श पर रखकर अपनी एड़ी और तलवे से आगे-पीछे रोल कर सकते हैं। इससे मसाज और सिकाई दोनों एक साथ हो जाएगी।
2/5Image Source : Magnific
सेंधा नमक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो मांसपेशियों के दर्द और सूजन को खींच लेता है। इसके लिए एक टब में हल्का गर्म पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इस पानी में अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
3/5Image Source : Magnific
सेब का सिरका सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, हाइड्रोथेरेपी भी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। इसके लिए दो टब लें एक में गुनगुना पानी और दूसरे में ठंडा पानी। गुनगुने पानी वाले टब में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। पहले 3 मिनट पैरों को गर्म पानी में रखें, फिर 1 मिनट के लिए ठंडे पानी में। ऐसा 3-4 बार दोहराएं। ऐसा करने से जल्द आराम मिलेगा।
4/5Image Source : Magnific
मालिश करने से एड़ी के आसपास का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और अकड़न दूर होती है। इसके लिए नारियल या जैतून के तेल में 2-3 बूंदें लौंग के तेल या लैवेंडर ऑयल की मिलाएं। इसे हल्का गुनगुना करके हल्के हाथों से एड़ी की मालिश करें। लौंग का तेल दर्द को कम करने में बहुत मददगार है।
5/5Image Source : Magnific
हल्दी में 'करक्यूमिन' नाम का तत्व पाया जाता है, जो एक नेचुरल पेन किलर की तरह काम करता है। रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह अंदरूनी सूजन को ठीक करने में मदद करेगा।