हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस, डॉक्टर ने दी सलाह
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस, डॉक्टर ने दी सलाह
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अक्सर थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
Published : Aug 16, 2026 07:22 pm IST, Updated : Aug 16, 2026 07:33 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अक्सर थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे ने हीमोग्लोबिन को सपोर्ट करने के लिए कुछ जूस को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कौन से जूस इसमें मददगार हो सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
बीटरूट जूस: बीटरूट जूस आयरन, फोलेट से भरपूर होता है है। यह जूस खून की कमी को दूर करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, स्टैमिना बढ़ाने और त्वचा में चमक लाने में मदद करता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
आंवला जूस: विटामिन सी से भरपूर आंवला का जूस हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. यह आयरन के अवशोषण को बढ़ाकर हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारने में प्रभावी है।
4/5Image Source : UNSPLASH
पालक का जूस: पालक का जूस आयरन, विटामिन ए, सी से भरपूर पेय है। यह खून की कमी दूर करने, आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए पालक में नींबू के रस के साथ बना लें।
5/5Image Source : UNSPLASH
मोरिंगा जूस: मोरिंगा जूस सहजन की पत्तियों या पाउडर से बनता है। यह विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ड्रिंक है। यह खून की कमी दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन सुधारने में फायदेमंद है।