Cardiologist ने बताया हेल्दी दिखने वाले कौन से फूड्स हार्ट के लिए हो सकते हैं खतरनाक?
Cardiologist ने बताया हेल्दी दिखने वाले कौन से फूड्स हार्ट के लिए हो सकते हैं खतरनाक?
कार्डियोलॉजिस्ट ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि कुछ “हेल्दी” फूड्स उन लोगों के लिए जोखिम बढ़ा सकते हैं जिन्हें पहले से हार्ट डिजीज, हार्ट फेलियर या किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फूड्स कौन से हैं, जो दिखने में हेल्दी हैं लेकिन कुछ लोगों के दिल पर भारी पड़ सकते हैं।
Published : Feb 25, 2026 08:08 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 08:08 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
जब दिल की सेहत की बात आती है, तो हम अक्सर यह मान लेते हैं कि जो भी हेल्दी कहलाता है, वह हर हाल में सुरक्षित होगा। लेकिन क्या हो यही कुछ फूड्स खास परिस्थितियों में नुकसान भी पहुंचा सकते हों? अमेरिका के कार्डियोलॉजिस्ट Dimitry Yaranov ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि कुछ हेल्दी फूड्स उन लोगों के लिए जोखिम बढ़ा सकते हैं जिन्हें पहले से हार्ट डिजीज, हार्ट फेलियर या किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फूड्स कौन से हैं, जो दिखने में हेल्दी हैं लेकिन कुछ लोगों के दिल पर भारी पड़ सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
केला: केले में नैचुरली पोटैशियम ज़्यादा होता है, जो आमतौर पर दिल और मांसपेशियों के काम के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है या आप हार्ट फेलियर की कुछ दवाएं ले रहे हैं, तो आपके शरीर को पोटैशियम लेवल को ठीक से रेगुलेट करने में दिक्कत हो सकती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
ग्रेपफ्रूट:ग्रेपफ्रूट को अक्सर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सुपर हेल्दी फल माना जाता है। वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, इसके कई फायदे गिनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप हार्ट डिजीज, ट्रांसप्लांट के बाद की स्थिति या कुछ खास दवाएं ले रहे हैं, तो यही फल आपके लिए जोखिम बन सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
पालक: केले की तरह, पालक में भी पोटैशियम ज़्यादा होता है, जो खून पतला करने वाली दवाओं के असर को कम कर सकता है। हालांकि इसे आमतौर पर एक हेल्दी, पोषक तत्वों से भरपूर खाना माना जाता है, लेकिन इसे ज़्यादा मात्रा में खाने के बजाय कम मात्रा में खाना चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए जो कुछ दवाएं ले रहे हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
मुलेठी: मुलेठी का इस्तेमाल हर्बल चाय और कुछ सप्लीमेंट्स में किया जाता है। लेकिन, मुलेठी, ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है और पोटैशियम लेवल कम कर सकती है, अगर इसे रेगुलर या ज़्यादा मात्रा में लिया जाए तो यह एक खतरनाक चीज़ बन सकती है।