उबली हुई मूंग खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे, जानें क्यों कहा जाता है इसे पोषक तत्वों का भंडार
उबली हुई मूंग खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे, जानें क्यों कहा जाता है इसे पोषक तत्वों का भंडार
अनियमित लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में तेजी से आते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर अनाज का सेवन करें। आप अपने खानपान में मूंग की दाल को ज़रूर सगंइल करें। खासकर, उबली हुई मूंग की दाल में पोषक तत्वों का भंडार होता है। दरअसल, मूंग को हमेशा से हाजमा सही करन
Published : Feb 07, 2025 04:50 pm IST, Updated : Feb 07, 2025 05:05 pm IST
1/7Image Source : social
अनियमित लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में तेजी से आते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर अनाज का सेवन करें। आप अपने खानपान में मूंग की दाल को ज़रूर सगंइल करें। खासकर, उबली हुई मूंग की दाल में पोषक तत्वों का भंडार होता है। दरअसल, मूंग को हमेशा से हाजमा सही करने के लिए जाना गया है। पेट खराब है तो आप मूंग की खिचड़ी खा सकते हैं। मतली और उल्टी की समस्या है तो आप इसका पानी पी सकते हैं। उबला हुआ मूंग पाचनतंत्र की समस्या को कम करता है और सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों से बचाव में मददगार है। आइए, जानते हैं उबला हुआ मूंग खाने से कौन से फायदे मिलते हैं।
2/7Image Source : social
उबले हुए मूंग में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाने में मददगार है। जो लोग पतले हैं और उन्हें अपना मसल मास बढ़ाना है उनके लिए भी मूंग को उबालकर खाना फायदेमंद है।
3/7Image Source : social
सुबह मूंग को उबालकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी लाभकारी है। जिससे यह हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक जैसे रोगों से भी आपको दूर रखती है।
4/7Image Source : social
आयरन से भरपूर फूड्स अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से रक्त में ऑक्सीजन के स्तर और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करने और एनीमिया से लड़ने में मदद करती है।
5/7Image Source : social
मूंग में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। ये आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।
6/7Image Source : social
मूंग खाने से दिमागी क्षमता बढ़ती है। मूंग का प्रोटीन हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है जिससे मेंटल स्ट्रेस और कई प्रकार की समस्याओं से बचाव होता है।
7/7Image Source : social
मूंग दाल को रात में भिगोकर रख लें। सुबह इसे उबाल लें। अब, उबली हुई मूंग में प्याज, मिर्च, टमाटर, काला नमक, सेंधा नमक और जीरा पाउडर मिलाकर खाएं। आप इस प्रोटीन से भरपूर नाश्ते का लुत्फ़ उठाएं