ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल मैनेज करना होगा आसान, सुबह नाश्ते में शामिल करें ये चीजें
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल मैनेज करना होगा आसान, सुबह नाश्ते में शामिल करें ये चीजें
आजकल की बदलती जीवनशैली में ज़्यादातर लोग हाई ब्लड शुगर, बैड कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से ग्रसित होते हैं। डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे ने बताया है कि तीनों को एक साथ कंट्रोल करने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत किस तरह के नाश्ते के साथ करनी चाहिए।
Published : Jul 29, 2026 08:03 pm IST, Updated : Jul 29, 2026 08:12 pm IST
1/5Image Source : unsplash
आजकल की बदलती जीवनशैली में ज़्यादातर लोग हाई ब्लड शुगर, बैड कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से ग्रसित होते हैं। यूट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि तीनों को एक साथ कंट्रोल करने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत किस तरह के नाश्ते के साथ करनी चाहिए। उनके अनुसार आपको ऐसे नाश्ते का विकल्प चुनना है जिसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स हों, कम तेल का इस्तेमाल किया गया हो ताकि बैड कोलेस्ट्रॉल न बढ़े और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन हो, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिल सके।
2/5Image Source : MAGNIFIC
रागी डोसा: रागी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। आप इसका सेवन नारियल की चटनी और एक कटोरी सांभर के साथ कर सकते हैं।
3/5Image Source : MAGNIFIC
दो मीडियम साइज़ के पनीर पराठे: मल्टीग्रेन आटे से बने कम तेल वाले पनीर पराठे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें दही के साथ खाने से यह एक संतुलित और पेट भरने वाला नाश्ता बन जाता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि पनीर गाय के दूध का बना हो।
4/5Image Source : MAGNIFIC
दो मीडियम साइज़ इडली: दो मीडियम साइज़ इडली इडली आसानी से पचने वाला नाश्ता है। इसे सांभर के साथ खाने से आपको प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जो ब्लड शुगर और वजन घटाने में मदद करती है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
दो मीडियम साइज़ के मूंग दाल चीला: मूंग दाल चीला हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर नाश्ता है। यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने, वजन घटाने और लंबे समय तक भूख नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।