सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करते समय इन बातों का रखें ख़ास ख्याल, सेहत पर नहीं आएगी कोई आंच
सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करते समय इन बातों का रखें ख़ास ख्याल, सेहत पर नहीं आएगी कोई आंच
ठंड के मौसम में ज़्यादातर लोगों को वॉक करने में आलस आता है जिस कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, ऐसे में इस मौसम में भी सुबह की सैर ज़रूर करें। लेकिन इसके साथ ही आपको ठंड से बचने के लिए वॉक करते समय इन कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Published : Nov 11, 2024 09:04 am IST, Updated : Nov 11, 2024 09:05 am IST
1/6Image Source : social
वॉक हमारी सेहत और फिटनेस दोनों के लिए फायदेमंद है लेकिन ठंड के मौसम में ज़्यादातर लोगों को एक्सरसाइज़ करने में आलस आता है। जिस कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, ऐसे में अगर आप अपने आप को फिट रखना चाहते हैं तो इस मौसम में भी सुबह की सैर ज़रूर करें। लेकिन इसके साथ ही आपको ठंड से बचने के लिए वॉक करते समय इन कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2/6Image Source : social
अब जबकि ठंड की शुरुआत हो चुकी है तो जब भी आप मॉर्निंग में वॉक करने जाएं तब नॉर्मल कपड़े की बजाय थोड़े मोटे और ऊनी कपड़े पहकर जाएं। अपने कान और हथेली को दस्ताने से ढक लें। ऐसा करने से आप ठंड के दिनों में भी आसानी से मॉर्निंग वॉक कर लेगे।
3/6Image Source : social
सर्दियों में ठंड बहुत ज़्यादा लगती है इसलिए वॉक करते समय आप भूलकर भी स्लीपर व नॉर्मल चप्पल पहनकर न जाएं। इस मौसम में ही नहीं बल्कि जब भी वॉक करने जाएं आरामदायक जूते पहनकर जाएं।
4/6Image Source : social
सर्दियों में एकदम भोर या सुबह के समय वॉक करने से बचना चाहिए। सुबह के समय शीत लहर चलती है जिसकी चपेट में आने से आपकी तबियत खराब हो सकती है इसलिए इस मौसम में वॉक करने हमेशा थोड़ा लेट जाएं।
5/6Image Source : social
ठंड के दिनों में प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप मॉर्निंग वॉक करने जा रहे हैं तो अपने आप को ठंडी हवाएं और हवा में फैले प्रदूषण से ज़रूर बचाएं इसलिए ऐसे जगह वॉक करने इ बचें जहां धूल मिटटी ज़्यादा हो।
6/6Image Source : social
जब भी आप वॉक करने जाएँ तो अपने साथ पानी रखें। सर्दियों में ज़्यादा प्यास नहीं लगती है लेकिन फिर भी अपन आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीते रहें।