Published : May 19, 2026 11:00 pm IST, Updated : May 19, 2026 11:09 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आप लोअर बॉडी फैट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपनी वर्कआउट रूटीन में स्क्वाट्स को ज़रूर शामिल करें। एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो लोअर बॉडी फैट को तेजी से कम करने में मदद करती है। साथ ही इसे करने के लिए किसी जिम या भारी मशीन की जरूरत नहीं होती, आप इसे घर के किसी भी कोने में आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रोजाना स्क्वाट्स करने से कौन से फायदे मिलते हैं और कैसे करें?
2/5Image Source : Magnific
कैलोरी होती है बर्न: स्क्वाट एक कंपाउंड एक्सरसाइज है। यानी एक ही समय में कई अलग-अलग मांसपेशियों और जोड़ों का इस्तेमाल होता है जिससे वजन घटाने और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
शरीर का स्टैमिना बढ़ता है: रोजाना स्क्वाट्स करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है। यह हार्ट रेट बढ़ाकर सहनशक्ति में सुधार करता है। साथ ही जोड़ों का लचीलापन बढ़ता है जिससे उठने, बैठने, या सीढ़ियां चढ़ने जैसे दैनिक कार्य आसानी से हो जाते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
रोजाना स्क्वाट्स करने से जांघों, हिप्स और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह बेहतरीन कंपाउंड एक्सरसाइज न केवल आपके निचले शरीर को टोन करती है, बल्कि शारीरिक संतुलन, पोस्चर को भी सुधारने में मदद करती है।
5/5Image Source : UNSPLASH
स्क्वाट्स के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच हल्का गैप रखें। अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें, जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। आपकी पीठ सीधी रहे और घुटने पंजों से आगे न जाएं। कुछ सेकंड रुकने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। शुरुआत में 10-15 रेप्स के 2 सेट करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।