Published : Jul 05, 2025 09:01 pm IST, Updated : Jul 05, 2025 09:01 pm IST
1/5Image Source : INDIA TV
गर्मियों में या फिर बरसाती मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर बढ़ जाती हैं। अगर आप अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
क्या आपने कभी सौंफ का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज सौंफ का पानी पीकर आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पिएं।
3/5Image Source : FREEPIK
जिन लोगों को अक्सर गैस, अपच या फिर एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें सौंफ का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
4/5Image Source : AI GENERATED
सौंफ का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक स्पून सौंफ डालकर रात भर के लिए छोड़ दीजिए। आप अगली सुबह इस पानी को छानकर कंज्यूम कर सकते हैं। इस ड्रिंक को टेस्टी बनाने के लिए इसमें शहद और नींबू को भी एड किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
सौंफ के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व पेट की सूजन को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।