कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट ब्लॉकेज होने पर शरीर में शुरुआत में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट ब्लॉकेज होने पर शरीर में शुरुआत में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?
हार्ट ब्लॉकेज एक दिन में नहीं होता है यह धीरे-धीरे विकसित होती है और इसके लक्षण को देखकर लोग अक्सर उम्र से जुड़ी परेशानी या सुस्ती समझ लेते हैं, जबकि यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है। चलिए जानते हैं वे लक्षण कौन से हैं?
Published : Jan 07, 2026 04:37 pm IST, Updated : Jan 07, 2026 04:44 pm IST
1/6Image Source : freepik/unsplash
हार्ट ब्लॉकेज एक दिन में नहीं होता है यह धीरे-धीरे विकसित होती है और इसके लक्षण को देखकर लोग अक्सर उम्र से जुड़ी परेशानी या सुस्ती समझ लेते हैं, जबकि यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है। यह स्थिति कोलेस्ट्रॉल जमने से होती है, जो धमनियों को संकुचित कर देती है। चलिए जानते हैं वे लक्षण कौन से हैं?
2/6Image Source : unsplash
सांस लेने में दिक्कत: अगर सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ी दूर चलने पर सांस फूलने लगता है तो यह हार्ट ब्लॉकेज का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हार्ट शरीर की ज़रूरतों के हिसाब से ऑक्सीजन पंप नहीं कर पाता है तो उस वजह से फेफड़ों और मांसपेशियों तक ऑक्सीजन अच्छी तरह से नहीं पहुंच पाता है जिस वजह से तेजी से सांस लेना पड़ता है।
3/6Image Source : unsplash
सीने में जकड़न या जलन: अगर आपको अक्सर सीने में भारीपन, दबाव, या सिकुड़न जैसा महसूस होता है तो यह भी हॉट ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। साथ ही सीने में जलन, को भी एसिडिटी न समझें यह भी दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकती है।
4/6Image Source : unsplash
बहुत ज़्यादा थकान: हार्ट ब्लॉकेज होने पर में शुरुआत में बहुत ज़्यादा थकान महसूस होता है। सिकुड़ी हुई धमनियों के कारण दिल को पूरे शरीर में खून पंप करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, और यह स्थिति लगातार कमजोरी के रूप में सामने आती है।
5/6Image Source : unsplash
चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना: हार्ट ब्लॉकेज होने पर शुरुआत में अक्सर लोगों को चक्कर आने की समस्या हो सकती है। हालांकि, इस समस्या अक्सर डिहाइड्रेशन या थकान से जोड़ कर देखा जाता है।
6/6Image Source : unsplash
अपने दिल को मज़बूत बनाने के लिए, ऐसा खाना खाएं जो दिल के लिए हेल्दी हो, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन वाले फूड्स हों। नियमित रूप से पैदल चलकर, योग करके या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करके एक्टिव रहें। धूम्रपान से बचें, जो आर्टरीज़ को नुकसान पहुंचाने का एक बड़ा कारण है।अपने कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज और वज़न पर नज़र रखें।