इन फलों में शुगर की मात्रा होती है बहुत ज़्यादा, डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें सेवन
इन फलों में शुगर की मात्रा होती है बहुत ज़्यादा, डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें सेवन
कुछ फलों में शुगर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। चलिए जानते हैं शुगर के मरीजों को किन फलों का सेवन भूलकर भी न
Published : Aug 29, 2025 08:41 am IST, Updated : Aug 29, 2025 08:44 am IST
1/5Image Source : freepik
फलों में फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हेल्दी शरीर के लिए फलों का सेवन ज़रूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फलों में शुगर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। चलिए जानते हैं शुगर के मरीजों को किन फलों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
2/5Image Source : freepik
आम: आम का फल अपने खट्टे मीठे स्वाद के लिए जाना जाता हैं। लेकिन एक मध्यम आकार के आम में 40 ग्राम से भी ज़्यादा चीनी होती है और यह कई मीठे स्नैक्स से भी ज़्यादा है। यानी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आम सबसे ज़्यादा चीनी वाले फलों में से एक भी है। तो अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो आप इस फ्ला का सेवन न करें।
3/5Image Source : freepik
लीची: लीची का रसीला स्वाद तो लगभग हर किसी को पसंद आता है लेकिन यह फल शुगर के मरीज़ों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, एक कप लीची में लगभग 30 ग्राम चीनी होती है, जो इन्हें प्राकृतिक मिठास के मामले में सबसे ज़्यादा मीठा बनाती है।
4/5Image Source : freepik
केले: एक मध्यम पके केले में आमतौर पर लगभग 14 ग्राम चीनी होती है। हालांकि केला में पोटैशियम, विटामिन बी6 और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन फिर भी डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लेनी चाहिए।
5/5Image Source : unsplash
अंगूर: एक कप अंगूर में लगभग 23 ग्राम चीनी हो सकती है, और जब इसे सुखाकर किशमिश बनाया जाता है, तो इसकी मिठास और भी बढ़ जाती है। हालांकि, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, लेकिन मिठास बहुत ज़्यादा होती है। ऐसे में मधुमेह वाले मरीजों को इसे खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए या इनका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।