इम्यूनिटी बूस्ट करने में ये पत्तियां हो सकती हैं फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन
इम्यूनिटी बूस्ट करने में ये पत्तियां हो सकती हैं फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन
मानसून के मौसम में तापमान में बदलाव होने की वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। इस वजह से वायरल बुखार, इंफेक्शन और सर्दी ज़ुकाम का खतरा तेजी से बढ़ता है। अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में इम्यून मजबूत रहे तो इन पत्तियों का ज़रूर सेवन करें।
Published : Jul 26, 2026 11:28 am IST, Updated : Jul 26, 2026 11:37 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
मानसून के मौसम में तापमान में बदलाव होने की वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। इस वजह से वायरल बुखार, इंफेक्शन और सर्दी ज़ुकाम का खतरा तेजी से बढ़ता है। यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में इम्यून मजबूत रहे तो इन पत्तियों का ज़रूर सेवन करें।
2/5Image Source : UNSPLASH
तुलसी की पत्तियां: तुलसी की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण से भरपूर होती हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट चार से पांच तुलसी की पत्तियां खाएं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
3/5Image Source : MAGNIFIC
करी पत्तियां: आठ से दस करी पत्ते को सुबह के समय नाश्ते के साथ या नाश्ते के पहले खाएं। एंटी बैक्टीरयल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों गुणों से भरपूर यह पत्तियां सर्दी खांसी में बेहद फायदेमंद है।
4/5Image Source : UNSPLASH
पुदीने की पत्तियां: अगर आपको सर्दी खांसी की समस्या है और आपका इम्यून कमजोर हो गया है तो उसे बूस्ट करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। यह पत्तियां एंटी फंगल से भरपूर होती हैं जो इंफेक्शन और वायरल को भी कंट्रोल करती हैं। रोजाना चार से पांच पुदीने क पाट्यों वाली चाय बनाकर पियें
5/5Image Source : UNSPLASH
नीम की पत्तियां: नीम की पत्तियां भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। चार से पांच नीम की पत्तियां हफ्ते में दो से तीन दिन खाएं।