आप भी हैं वेजिटेरियन तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, मांस-मछली से ज़्यादा होता है प्रोटीन और कैल्शियम
आप भी हैं वेजिटेरियन तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, मांस-मछली से ज़्यादा होता है प्रोटीन और कैल्शियम
जो लोग मांस मछली का सेवन करते हैं उनके शरीर में जल्दी कैल्शियम या विटामिन डी की कमी नहीं होती है लेकिन ज़्यादातर शाकाहारी लोगों को सर्दियों के मौसम में इन विटामिन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप वेजेटेरियन हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर किन फूड्स की मदद से आप इन विटामिन की कमी प
Published : Nov 18, 2024 01:47 pm IST, Updated : Nov 18, 2024 01:47 pm IST
1/6Image Source : SOCIAL
जो लोग मांस मछली का सेवन करते हैं उनके शरीर में जल्दी कैल्शियम या विटामिन डी की कमी नहीं होती है लेकिन ज़्यादातर शाकाहारी लोगों को सर्दियों के मौसम में इन विटामिन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप वेजेटेरियन हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर किन फूड्स की मदद से आप इन विटामिन की कमी पूरी कर सकते हैं
2/6Image Source : SOCIAL
पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें कैल्शियम, विटामिन डी, फोलिक एसिड, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी12 जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोशिकाओं को बढ़ने और शरीर के कामकाज को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह आपके हड्डियों और मांसपेशियों के साथ ब्रेन के लिए भी फायदेमंद है। आपका इसका इस्तेमाल अपनी डाइट में ज़रूर करें।
3/6Image Source : social
सनफ्लॉवर सीड्स यानी सूरजमुखी मप्रोटीन और कैल्शियम का भंडारा है। भुने हुए सूरजमुखी के बीज प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं और इनमें 19 ग्राम से ज़्यादा प्रोटीन होता है। एक कप सूरजमुखी के बीज में 109 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इन बीजों में मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो कैल्शियम के प्रभाव को संतुलित करता है।
4/6Image Source : social
मशरूम में प्रोटीन के साथ विटामिन डी और मल्टीन्यूट्रीएंट्स होते हैं। ये सभी आपके दिल के काम काज को बेहतर बनाते हैं और आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका विटामिन डी हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है और इन्हें अंदर से मजबूती प्रदान करता है।
5/6Image Source : social
सोयाबीन में ओमेगा-3 है और ये आपके ब्रेन के लिए अच्छा होता है। मछली खाने से भी आपको यही विटामिन मिलती है जो आपको सोयाबीन खाने से मिल सकती है। इसके अलावा खास बात येहै कि आप इसकी सब्जी बनाने के अलावा भी इसे कई प्रकार से खा सकते हैं और अपने स्नैक्स में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
6/6Image Source : social
अलसी के बीजों में विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 होता है। ये तमाम चीजें आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ये बीज जहां शरीर को एनर्जी देता है वहीं इसका प्रोटीन हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इसका ओमेगा-3 ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा है।