नॉर्मल बादाम से 50% ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं इस बादाम में, नाम तो सुना ही होगा
नॉर्मल बादाम से 50% ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं इस बादाम में, नाम तो सुना ही होगा
Best Badam: बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन ये फायदे कम या ज्यादा बादाम की क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। नॉर्मल बादाम से इस बादाम में 50 प्रतिशत ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। क्या आप भी यही बादाम खाते हैं।
Published : Mar 27, 2026 07:56 am IST, Updated : Mar 27, 2026 07:56 am IST
1/5Image Source : Freepik
मार्केट में कई तरह की किस्म के बादाम मिलते हैं। इनकी कीमत भी अलग-अलग होती है। इन बादामों में पाए जाने वाले पोषक तत्व भी कम ज्यादा होते हैं। नॉर्मल बादाम जो 1,000- 15,000 रुपए किलो में बिकते हैं वो बादाम सेहत के लिए उतने फायदेमंद नहीं होते जितना मामरा बादाम होता है।
2/5Image Source : Freepik
मामरा बादाम को बादाम का राजा कहा जाता है। इसकी कीमत नॉर्मल बादाम से 3-4 गुना ज्यादा होती है। अच्छी क्वालिटी का मामरा बादाम करीब 3,000-4,000 रुपए किलो बिकता है। इसे दुनिया का सबसे महंगा ममरा बादाम (Mamra Almond) भा कहा जाता है।
3/5Image Source : Freepik
ममरा बादाम भारत में कश्मीर और हिमालयी क्षेत्र में पैदा होता है। इसके अलावा ईरान और अफगानिस्तान में भी मामरा बादाम होता है। मामरा बादाम दिखने में छोटा, मुड़ा हुआ और हल्का पिचका हुआ होता है। बादाम को हाथ से दबाने पर ही तेल निकलने लगता है।
4/5Image Source : Freepik
ममरा बादाम पूरी तरह से नेचुरल होता है इसे किसी भी पॉलिश या केमिकल ट्रीटमेंट से तैयार नहीं किया जाता है। इसलिए इसकी कीमत ज्यादा होती है। इसमें नॉर्मल बादाम से 50% ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। मामरा बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं। ये एनर्जी बूस्टर है और खासतौर से ठंड से बचने के लिए इसे जरूर खाना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
ममरा बादाम दिखने में छोटे साइज वाला और झुर्रियों जैसा होता है। मामरा बादाम में हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 और ओमेगा-6 काफी ज्यादा पाया जाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स की मात्रा दूसरे बादाम से कहीं ज्यादा होती है।