गर्मी में बीपी कैसे कंट्रोल करें, जानिए किन बातों का ख्याल रखें
गर्मी में बीपी कैसे कंट्रोल करें, जानिए किन बातों का ख्याल रखें
How To Control Blood Pressure In Summer: गर्मी आते ही ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होने लगता है, जो हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बढ़ती गर्मी में बीपी के मरीज को इन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
Published : Apr 07, 2026 10:49 am IST, Updated : Apr 07, 2026 10:50 am IST
1/5Image Source : Freepik
तेज गर्मी और बढ़ते हुए पारे के साथ रक्तवाहिकाएं शरीर को ठंडा रखने में जुट जाती है। ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर ऊपर नीचे होने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर से पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
2/5Image Source : Freepik
ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर कम होने से नसों में खून के थक्के जमने का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट को पंप करने में समस्या होने लगती है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए खूब पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। बहुत ज्यादा गर्मी वाली जगह पर न रहें।
3/5Image Source : Freepik
फोर्टिस एस्कॉर्ट के चेयरमैन, डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि गर्मी में ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां बहुत अधिक गर्मी, घुटन या पसीना आने के साथ खड़े रहना पड़े। कई बार ऐसी स्थिति में मरीज बेहोश हो जाते हैं। खासतौर से अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई परेशानी है तो विशेष ध्यान दें।
4/5Image Source : Freepik
गर्मी में बीपी को कंट्रोल करने के लिए खाने में सोडियम, अम्ल और क्षार का बैलेंस रखें। इनके बढ़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जो खतरनाक साबित हो सकता है। गर्मी में खुले हवादार कपड़े पहनें, पंखे और कूलर का इस्तेमाल करें और तेज धूप में निकलने से बचें।
5/5Image Source : Freepik
खाने में फल और सब्जियां ज्यादा शामिल करें। ताजा सीजनल फल खाएं। साबुत और मोटा अनाज डाइट में शामिल करें। फलिया का सेवन ज्यादा करें। गर्मी में जौ और राग के आटे का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।