1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Written By: Ritu Raj
Published : Aug 14, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 04:50 pm IST
गर्म या ठंडी सिकाई: एक साफ कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और इसे प्रभावित कान पर 10-15 मिनट के लिए रखें। आप चाहें तो कपड़े में बर्फ लपेटकर ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं। यह कान के आसपास के तनाव को कम करता है और सूजन व दर्द में तुरंत आराम देता है।
1/5 Image Source : Magnific
गर्म या ठंडी सिकाई: एक साफ कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और इसे प्रभावित कान पर 10-15 मिनट के लिए रखें। आप चाहें तो कपड़े में बर्फ लपेटकर ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं। यह कान के आसपास के तनाव को कम करता है और सूजन व दर्द में तुरंत आराम देता है।
लहसुन का तेल: 1-2 कलियों को छीलकर 1 चम्मच जैतून या सरसों के तेल में हल्का गर्म करें। जब तेल हल्का गुनगुना हो जाए, तो ड्रॉपर की मदद से कान के बाहरी हिस्से या 1-2 बूंद कान में डालें। लहसुन में नेचुरल एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को कम करते हैं।
2/5 Image Source : Magnific
लहसुन का तेल: 1-2 कलियों को छीलकर 1 चम्मच जैतून या सरसों के तेल में हल्का गर्म करें। जब तेल हल्का गुनगुना हो जाए, तो ड्रॉपर की मदद से कान के बाहरी हिस्से या 1-2 बूंद कान में डालें। लहसुन में नेचुरल एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को कम करते हैं।
प्याज का रस: प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को हल्का गुनगुना करें और इसकी 1-2 बूंदें प्रभावित कान में डालें। प्याज के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण कान के दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
3/5 Image Source : Magnific
प्याज का रस: प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को हल्का गुनगुना करें और इसकी 1-2 बूंदें प्रभावित कान में डालें। प्याज के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण कान के दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
भाप लेना: एक बर्तन में गर्म पानी लेकर सिर पर तौलिया ढकें और 5-10 मिनट तक गहरी सांस लें। अक्सर सर्दी, जुकाम या साइनस के कारण बंद हुई यूस्टेशियन ट्यूब खुल जाती है, जिससे कान का दबाव और दर्द कम होता है।
4/5 Image Source : Magnific
भाप लेना: एक बर्तन में गर्म पानी लेकर सिर पर तौलिया ढकें और 5-10 मिनट तक गहरी सांस लें। अक्सर सर्दी, जुकाम या साइनस के कारण बंद हुई यूस्टेशियन ट्यूब खुल जाती है, जिससे कान का दबाव और दर्द कम होता है।
अदरक: ताजे अदरक का रस निकालकर उसे थोड़े से गुनगुने जैतून के तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को कान के चारों तरफ लगाएं। अदरक में दर्द निवारक और सूजन-रोधी गुण होते हैं जो बिना कान के अंदर गए राहत पहुंचाते हैं।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement