प्रेग्नेंसी में करना चाहती हैं इम्यूनिटी बूस्ट, डाइट में शामिल करें ये फूड्स
प्रेग्नेंसी में करना चाहती हैं इम्यूनिटी बूस्ट, डाइट में शामिल करें ये फूड्स
प्रेग्नेंसी के दौरान मां और बच्चे दोनों को सेहतमंद रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इस समय शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
Published : Jul 18, 2026 04:08 pm IST, Updated : Jul 18, 2026 04:08 pm IST
1/5Image Source : magnific
संतरा, मौसमी, नींबू और कीवी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है, जो इन्फेक्शन से लड़ती हैं। साथ ही, यह भोजन से आयरन को सोखने में भी मदद करता है, जो प्रेग्नेंसी में बहुत जरूरी है।
2/5Image Source : magnific
अगर आप मांसाहारी हैं, तो अच्छी तरह पका हुआ अंडा या चिकन खा सकती हैं। प्रोटीन को शरीर का 'बिल्डिंग ब्लॉक' कहा जाता है। यह इम्यून सेल्स की मरम्मत करने और उन्हें नए सिरे से बनाने के लिए बहुत जरूरी है। अंडों में विटामिन डी भी होता है, जो इम्यूनिटी के लिए आवश्यक है।
3/5Image Source : magnific
पालक, ब्रोकली और मेथी जैसी हरी सब्जियों में फॉलिक एसिड, आयरन और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होते हैं। विटामिन ए शरीर की बाहरी परतों को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
4/5Image Source : magnific
दही को एक बेहतरीन प्रोबायोटिक माना जाता है। हमारे शरीर की 70% इम्यूनिटी हमारे पाचन तंत्र से जुड़ी होती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट को साफ रखते हैं, पाचन सुधारते हैं और संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को शरीर से दूर रखते हैं।
5/5Image Source : magnific
बादाम में विटामिन ई और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम खाना प्रेग्नेंसी में बेहद फायदेमंद होता है।