किडनी के 5 सबसे बड़े दुश्मन क्या हैं, डॉक्टर ने बताया आपको रहना होगा सतर्क
किडनी के 5 सबसे बड़े दुश्मन क्या हैं, डॉक्टर ने बताया आपको रहना होगा सतर्क
How To Keep Kidney Healthy: किडनी को हेल्दी रखना है तो उसके सबसे बड़े दुश्मन के बारे में आपको पता होना चाहिए। जिससे आप कितनी को सेफ और हेल्दी बनाए रख पाएं। डॉक्टर से जानिए किडनी के लिए सबसे हानिकारक क्या है?
Published : Mar 30, 2025 06:07 pm IST, Updated : Mar 30, 2025 06:11 pm IST
1/5Image Source : Freepik
कम पानी पीने से किडनी पर असर पड़ता है। डॉ. संजीव सक्सेना, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख का कहना है कि आपको दिन में 2 लीटर यूरिन पास करना चाहिए। जिसके लिए एसी ऑफिस में काम करने वाले लोगों को दिनभर में 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे कम पानी से किडनी पर जोर पड़ता है।
2/5Image Source : Freepik
किडनी को स्वस्थ रखना है तो सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें। ज्यादा नमक खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। आपको खाने में नमक की मात्रा 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
चीनी भी किडनी के लिए नुकसानदायक है। प्लेन शुगर की जगह कॉम्प्लेक्स शुगर लें। इससे आपको डायबिटीज कम होगा और HB1CB अगर 7 से कम है तो आपकी किडनी खराब होने का खतरा 50 प्रतिशत कम हो जाता है।
4/5Image Source : Freepik
ज्यादा पेन किलर दवाओं का सेवन करना किडनी के लिए ठीक नहीं है। इससे किडनी पर असर पड़ता है। जो लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दवा खा लेते हैं खासतौर से पेन किलर दवाएं या एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन किडनी के लिए ठीक नहीं है।
5/5Image Source : Freepik
ज्यादा कॉफी, चाय और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से भी किडनी पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा कैफीन की मात्रा किडनी के लिए खतरनाक साबित होती है। इसलिए किडनी में पथरी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।