तुलसी का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?
तुलसी का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?
Tulsi Pani Ke Fayde: तुलसी आयुर्वेदिक गुणों का भंडार है। तुलसी की पूजा की जाती है और इसके पत्तों, बीज और लकड़ियों का इस्तेमाल कई दवाओं के रूप में किया जाता है। आइये जानते हैं तुलसी पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?
Published : Jun 03, 2026 10:00 am IST, Updated : Jun 03, 2026 10:39 am IST
1/5Image Source : India Tv
तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को रोगों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। जिन लोगों को सर्दी खांसी और सीजनल इंफेक्शन रहता है उन्हें नियमित रूप से तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए।
2/5Image Source : Magnific
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में तुलसी का पानी मदद करता है। तुलसी का पानी ठंडा होता है जो पेट की समस्या में आराम पहुंचाता है। तुलसी के गुण आपके पाचन एंजाइम को एक्टिव कर देते हैं। जिससे गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्या कम होती हैं।
3/5Image Source : Magnific
तनाव और चिंता कम करने में तुलसी वाटर असरदार होता है। इससे कई तह के मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। तुलसी का पानी मस्तिष्क को शांत बनाए रखता है और तनाव को कम करता है। इसे पीने से अच्छी नींद आती है। तुलसी के पानी में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को एकाग्र बनाते हैं।
4/5Image Source : Magnific
बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में भी तुलसी का पानी फायदा करता है। तुलसी का पानी एक नेचुरल डिटोक्सिफायर है जो शरीर से गंदगी को निकालता है और बॉडी की क्लीनिंग में मदद करता है। इससे किडनी और लिवर का काम अच्छा होता है।
5/5Image Source : Magnific
त्वचा और बालों के लिए भी तुलसी के पानी को अच्छा माना जाता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको कील मुहांसों की समस्या रहती है तो तुलसी पानी अच्छा है इससे त्वचा में निखार आता है और बालों की जड़ भी मजबूत बनती हैं।